अपडेटेड 20 December 2025 at 12:55 IST

'गोले का काजू...', भारती सिंह ने दूसरी बार मां बनने के बाद शेयर किया पहला वीडियो, फैंस ने क्यों कहा- नजर इज रियल

बेटी की ख्वाहिश रखने वाली भारती सिंह के घर में इस बार भी बेटे की किलकारी गूंजी है। 'लाफ्टर क्वीन' ने मां बनने के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है।

Bharti Singh-Haarsh Limbachiyaa | Image: Instagram

Bharti Singh: टीवी इंडस्ट्री से बीते दिन (19 दिसंबर 2025) खुशखबरी आई कि कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार मां बन गई हैं। 'लाफ्टर क्वीन' और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर बेटा हुआ है। अब कपल ने अपनी जिंदगी में नन्हे राजकुमार का स्वागत करने के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने आज, इंस्टाग्राम पर एक कम्बाइन्ड पोस्ट डाला, जो कि एक प्यारा सा वीडियो है। इसमें कपल ने बेबी बॉय का कपड़ा दिखाते हुए बताया कि वो एक बार फिर बेटे के मम्मी-पापा बन गए हैं, जिससे उनके घर में खुशियां छा गई हैं।

भारती-हर्ष ने शेयर किया पोस्ट

कपल ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'लिम्बाचिया एंड संस। फिर से लड़का हुआ है।'

कमेंट सेक्शन में बधाइयों की कतार

अब कपल को उनके करीबी दोस्त और फैंस से ढेरों बधाइयां मिल रही है। कमेंट सेक्शन में बधाई और दुआओं का सिलसिला जारी है। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने कहा कि नजर लग गई। एक यूजर ने लिखा, 'काजू आ गया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'काजू का स्वागत करने के लिए दोनों को बधाई।' एक और यूजर ने लिखा, 'गोले का बारूद आ गया।'

यूजर क्यों बोले- नजर लग गई

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसे स्थायी होने तक निजी रखें... ढिंढोरा पीटने की क्या जरूरत थी, लग गई नजर, हो गया बेटा... नजर असली है।' एक ने लिखा, 'हम गर्ल टीम में थे।' इन्होंने ऐसा क्यों कहा चलिए बताते हैं...

भारती की ख्वाहिश रह गई अधूरी

भारती सिंह ने अक्टूबर 2025 में दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। कपल इस बार एक बेटी की चाह में था। भारती ने खुलकर अपनी ख्वाहिश बयां की थी कि उन्हें एक बेटी चाहिए।

लड़का हुआ तो फिर ट्राई करेंगे- कपल

हाल ही में अपने पॉडकास्ट में मजाकिया अंदाज में भारती-हर्ष ने कहा था कि अगर इस बार उन्हें बेटी नहीं हुई, तो वो तीसरे बच्चा भी प्लान करेंगे। पॉडकास्ट में हर्ष ने मजाक करते हुए कहा था, 'हम रुकेंगे नहीं, भारती।' इसके बाद भारती ने कहा, 'ये कहता है हम रुकेंगे नहीं। हमें एक बेटी चाहिए, इसलिए सोचा है कि अगर इस बार भी लड़का हुआ तो हम फिर ट्राई करेंगे। फिर मैंने पूछा कि अगर तीसरा बच्चा भी लड़का हुआ तो? इसने कहा कि हम फिर कोशिश करेंगे। मतलब जब तक मैं मरती नहीं, हम करते रहेंगे।'

2017 में शादी, 2022 में पहले बच्चे का वेलकम

बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के 5 साल बाद दोनों ने साल 2022 में पहले बच्चे का स्वागत किया। उन्होंने बेटे का नाम लक्ष्य रखा। लेकिन प्यार से उसे गोला बुलाते हैं। अब कपल के परिवार में एक और नन्हा मेहमान जुड़ गया है। फैंस को उसकी पहली झलक और नाम का बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि कपल कब बच्चे का फेस और नाम रिवील करता है।

यह भी पढ़ें: 'मेरे बच्चों ने मुझे डांटा...', एवरग्रीन एक्ट्रेस जीनत अमान ने शेयर किया अपना खास अनुभव; लिखा- जब बच्चे ही आपकी पेरेंटिंग करने लगे तो…

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 20 December 2025 at 12:23 IST