अपडेटेड 11 August 2021 at 21:52 IST

Bade Acche Lagte Hain 2: एकता कपूर ने किया खुलासा, राम कपूर और साक्षी तंवर को कास्ट नहीं करने की बताई ये वजह

नए सीजन के बारें में एकता कपूर ने बताया कि एक पूरा जेनरेशन है,  जिन्होंने सीजन 1 को नहीं देखा है उन्हें सीजन-2 देखने का बेहतर अवसर मिलेगा।

Follow :  
×

Share


IMAGE: PTI/RAM KAPOOR INSTAGRAM | Image: self

टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' छोटे पर्दे पर दर्शकों का काफी पसंदीदा शो रह चुका है। इसके मुख्य किरदार राम कपूर और साक्षी तंवर ने लोगों के दिलों पर खास छाप छोड़ा था। अब इस शो दूसरा सीजन 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' जल्द ही आने वाला है। लेकिन इसमें राम और साक्षी नहीं नजर आएंगे। 

एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने राम कपूर और साक्षी तंवर से लाइ‍व बातचीत की।उन्होंने राम कपूर और साक्षी को सीजन 2 की खुशखबरी देते हुए सबको यह बताया कि साक्षी और राम अपने अलग अलग प्रोजेक्ट में काफी ज्यादा व्यस्त हैं, इसलिए उन्हें कास्ट नहीं किया गया है।

नए सीजन के बारें में एकता कपूर ने बताया कि एक पूरा जेनरेशन है,  जिन्होंने सीजन 1 को नहीं देखा है उन्हें सीजन-2 देखने का बेहतर अवसर मिलेगा। इसमें  शहरों में 30 साल की उम्र में अकेले रहना क्या होता है, इससे काफी लोग अनजान हैं।  नए सीजन में कुछ ऐसी ही कहानी दिखने वाली है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

 

ये भी पढ़ें- भाबीजी घर पर हैं: रश्मि देसाई को सबसे पहले मिला था अंगूरी भाबी के रोल का ऑफर, जानिए किस वजह से कर दिया था मना

जल्द सीजन 2 का दिखेगा प्रोमो

एकता ने अपने नए सीजन के एक्टर्स के नामों के बारे में अब तक कोई खुलासा नहीं किया है। उन्होंने कहा है कि सीजन 2 की एक्ट्रेस भी साक्षी की तरह ही सुंदर हैं, लेकिन इस सीजन 2 के लीड एक्टर राम कपूर जैसा बिलकुल भी नहीं दिखते हैं। एकता ने कहा कि जल्द ही दर्शकों को बड़े अच्छे लगते हैं के सीजन 2 का प्रोमो देखने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो में नकुल मेहता और दिशा परमार बड़े राम और साक्षी का किरदार निभाने जा रहे हैं। हाल ही में इस शो के प्रोमो का शूटिंग भी पूरी हो चुकी है.

ये भी पढ़े‍ं- सना खान Maldives में पति के साथ बिता रही हैं क्वालिटी टाइम

ये भी पढ़ें:Bachpan Ka Pyaar: बादशाह के तड़के के साथ सहदेव दिरदो का नया गाना रिलीज, कुछ ही मिनटों में मिले इतने व्यूज

Published By : Ashwani Rai

पब्लिश्ड 11 August 2021 at 21:52 IST