‘बैचलर चंदू’ रियल लाइफ में हैं मैरिड मैन, इंटरनेट पर मशहूर हैं पत्नी की खूबसूरती के चर्चे
चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar) उर्फ 'चंदू' को कौन नहीं जानता जो सालों से कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं।
चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar) उर्फ 'चंदू' को कौन नहीं जानता जो सालों से कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के जरिए लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं। हालांकि, क्या आप उनके परिवार के बारे में जानते हैं? चंदन एक खुशहाल शादीशुदा आदमी हैं जिन्होंने 2015 में नंदिनी खन्ना (Nandini Khanna) से शादी की थी। उनकी अद्विका (Advika) नाम की एक बेटी भी है। कॉमेडियन अपने सोशल मीडिया पेज पर अक्सर अपनी पत्नी और बेटी की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। तो आखिर कौन हैं नंदिनी खन्ना? आइए जानते हैं-
चंदन प्रभाकर की पत्नी नंदिनी (Chandan Prabhakar wife) लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती हैं। उन्हें बहुत कम पब्लिक अपीयरेंस देते देखा गया है। बता दें कि उन्हें सबसे पहले मुंबई में आयोजित कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और गिन्नी चतरथ (Ginni Chatrath) की शादी के रिसेप्शन में देखा गया था जहां वह चंदन और अपनी बेटी अद्विका के साथ नजर आई थीं। उस वक्त उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
जानिए चंदन प्रभाकर की पत्नी नंदिनी खन्ना के बारे में-
चंदन प्रभाकर का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी पत्नी और बेटी की तस्वीरों से ही भरा हुआ है। वह अपना खाली समय अपने परिवार के साथ बिताना पसंद करते हैं। चंदन प्रभाकर ने 27 अप्रैल 2015 को नंदिनी खन्ना से शादी की थी। फिर इस खूबसूरत जोड़े ने मार्च 2017 में अद्विका नाम की एक बच्ची का स्वागत किया। चंदन और नंदिनी ने घरवालों की पसंद से शादी की थी।
चंदन ने कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ के वेडिंग रिसेप्शन के दौरान की तस्वीरें भी शेयर की थी जो मुंबई में आयोजित किया गया था। उस पार्टी में वह अपनी पत्नी नंदिनी खन्ना और बेटी अद्विका के साथ पहुंचे थे। उस समय नंदिनी खन्ना की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी और लोग उनकी खूबसूरती के कायल हो गए थे।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 16 November 2021 at 16:20 IST