'मेरी ही गलती है...', एक्स-GF ईशा सिंह से ब्रेकअप पर अविनाश मिश्रा ने तोड़ी चुप्पी, यूं मांगी माफी- VIDEO
अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह से ब्रेकअप की खबरों पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि हम जो अलग हुए उसके लिए भी अगर किसी को दोष देना है, तो वो मैं हूं। वहां पर भी मेरी गलती है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Avinash Mishra: इन दिनों टीवी इंडस्ट्री में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह के ब्रेकअप की खबरें टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। जहां फैंस उनके रिश्ते के आगे बढ़ने की उम्मीद कर रहे थे, वहीं अचानक ब्रेकअप की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया। अब चीटिंग के आरोपों के बीच अविनाश ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा वीडियो पोस्ट कर रिश्ते के टूटने की पूरी जिम्मेदारी अपने सिर ले ली है।
क्लब पार्टी के वायरल वीडियो पर रिएक्ट करते हुए अविनाश ने कहा, 'बहुत दिनों से बहुत सारी बातें हो रही हैं। मैं यहां इस विवाद को खत्म करने आया हूं। मैंने अपने DJ गिग में एक गाना (बेवफा है तू) बजाया, जिसके बहुत सारे मतलब निकाले जा रहे हैं। बहुत सारे एडिट्स बन रहे हैं। मुझे पता है कि इससे ईशा और उसके परिवार को सबसे ज्यादा दुख हो रहा है। उसके प्रियजनों को दुख पहुंच रहा है। सच कहूं तो, मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था, लेकिन जो भी हुआ, उसके लिए मैं माफी मांगता हूं। हम जो अलग भी हुए उसके लिए भी अगर किसी को दोष देना है, तो वो मैं हूं। मेरी गलती है वहां पर भी। मैं यहां सिर्फ माफी मांगने आया हूं।'
अविनाश ने फैंस से की अपील
एक्टर ने इस मामले में दोस्तों और परिवार को न घसीटने की अपील की। उन्होंने कहा, 'ऐसा नहीं होना चाहिए। मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि प्लीज इस बात को यहीं खत्म कर दें और इसे और न खींचें। ये दो लोगों के बीच का मामला है, प्लीज हमारे परिवारों या दोस्तों को धमकियां न भेजें। जाहिर है कि मुझे खुद पर काम करने की जरूरत है, मैं खुद को ठीक करना चाहता हूं क्योंकि यह जरूरी है। एक बार जब मैं ठीक हो जाऊंगा, तभी मैं वापस लौटूंगा। इस मैटर को यहीं पर खत्म करते हैं।'
KKK की सक्सेस पार्टी में किया था प्यार का इजहार
बता दें कि कुछ समय पहले 'खतरों के खिलाड़ी 18' की सक्सेस पार्टी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें अविनाश ने ईशा के सामने अपने प्यार का इजहार किया था। उन्होंने सभी के सामने ईशा को 'आई लव यू बेबी' कहा था। इसके बाद दोनों 'पति-पत्नी और पंगा 2' में बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने रिश्ते को दोस्ती से बढ़कर बताया।
ब्रेकअप से फैंस का टूटा दिल
हालांकि, अब इनके ब्रेकअप से उनके चाहनेवाले दुखी हैं। वहीं धोखे से टूटीं ईशा बुरे दौर से गुजर रही हैं। इस मुश्किल वक्त में एक्ट्रेस का परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 24 November 2026 at 11:52 IST