Advertisement

Reality Shows: 'खतरों के खिलाड़ी' से लेकर 'द ट्रेटर्स 2' तक, अगस्त के महीने में टीवी और OTT पर आ रहे ये 5 धमाकेदार रिएलिटी शोज

Reality Shows:अगस्त 2026 में टीवी और ओटीटी पर मुनव्वर और एल्विश जैसे सितारों से सजे 5 धमाकेदार रिएलिटी शोज धमाल मचाने आ रहे हैं। एडवेंचर और अनफिल्टर्ड ड्रामा के शौकीनों के लिए यह महीना मनोरंजन का महाकुंभ साबित होने वाला है।

Reality Shows | Image: X

Reality Shows: अगस्त 2026 में मनोरंजन का महाकुंभ लगने वाला है, क्योंकि दर्शकों के लिए एक या दो नहीं बल्कि पूरे 5 धमाकेदार रिएलिटी शोज दस्तक देने जा रहे हैं। टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित होने वाले इन शोज में एडवेंचर, गेमिंग, हिप-हॉप, कॉमेडी और अनफिल्टर्ड ड्रामा का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। इस महीने मुनव्वर फारुकी, तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव समेत कई बड़े सितारे अलग-अलग मंचों पर अपने जलवे बिखेरते नजर आएंगे। यदि आप भी थ्रिल और एंटरटेनमेंट के शौकीन हैं, तो आइए जानते हैं अगस्त में शुरू होने वाले इन 5 बड़े रिएलिटी शोज के बारे में विस्तार से।

1. खतरों के खिलाड़ी सीजन 15

रोमांच और खतरनाक स्टंट से भरपूर रोहित शेट्टी का लोकप्रिय शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' एक अगस्त से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस शो को आप कलर्स टीवी और जियो-हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस बार शो में गौरव खन्ना, रुबीना दिलैक, करण वाही, ऋत्विक धनजानी, अविनाश मिश्रा, जैस्मीन भसीन, हर्ष गुजराल, विशाल आदित्य सिंह, अविका गोर, शगुन शर्मा, फरहाना भट्ट और ओरी जैसे चर्चित चेहरे खतरनाक स्टंट का सामना करते नजर आएंगे।

2. भोजपुरी बवाल

भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार इतने बड़े और अनफिल्टर्ड रिएलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' का आगाज दो अगस्त को होने जा रहा है। कलर्स और जियो-हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले इस शो को मनीषा रानी और कृष्णा अभिषेक होस्ट करेंगे। इस दिलचस्प शो में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी के साथ-साथ तेज प्रताप यादव भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

3. प्लेग्राउंड सीजन 5

गेमर्स के लिए देश का सबसे लोकप्रिय गेमिंग रिएलिटी शो 'प्लेग्राउंड सीजन 5' एक अगस्त से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर धूम मचाने आ रहा है। इस सीजन में गेमिंग टास्क और तगड़ी राइवलरी के बीच एल्विश यादव केओ क्रैकेंस के, तेजस्वी प्रकाश रेजिंग सेंटॉर्स की और आरुष भोला पावर फीनिक्सेस के मेंटॉर की भूमिका निभाएंगे।

4. एमटीवी हसल सीजन 5

देश के सबसे बड़े हिप-हॉप और रैप रिएलिटी शो 'एमटीवी हसल सीजन 5' का आगाज आठ अगस्त से होने जा रहा है। एमटीवी और जियो-हॉटस्टार पर आने वाले इस शो में लोकप्रिय रैपर और जज बादशाह अपनी धमाकेदार वापसी कर रहे हैं, जहां देश भर के अंडरग्राउंड रैपर्स और नए टैलेंट स्टेज पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

5. द ट्रेटर्स 2

सस्पेंस और ड्रामे से भरपूर 'द ट्रेटर्स 2' का प्रीमियर 13 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा। करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, पूर्व झा, उर्फी जावेद, अपूर्वा मुखीजा और एलनाज नोरौजी समेत कई नए कंटेस्टेंट्स अपनी चालें चलते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: कंधे की चोट के चलते जूनियर एनटीआर इतने दिनों तक फिल्मों से रहेंगे दूर

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 28 July 2026 at 11:40 IST