अपडेटेड 25 April 2024 at 23:32 IST

लाल जोड़े में दुल्हन बनीं Arti Singh, बिजनेसमैन दीपक चौहान संग रचाई शादी; सामने आई पहली तस्वीर

Arti Wedding: ब्राइडल एंट्री के दौरान भाई कृष्णा अभिषेक उनका हाथ थामे नजर आए। वहीं आरती की ब्राइडल एंट्री देख भाभी कश्मीरा शाह इमोशनल हो गईं।

Follow :  
×

Share


आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी | Image: Instagram

Arti Singh Wedding Photos: एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपनी जिंदगी के नए फेज की शुरुआत कर दी हैं। वह बिजनेसमैन दीपक चौहान से शादी के बंधन में बंध गई। आज (25 अप्रैल) को मुंबई के इस्कॉन मंदिर में दोनों ने शादी रचाई। इस बीच दुल्हन बनीं आरती सिंह की शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

अपने इस स्पेशल डे के लिए आरती सिंह ने रेड कलर का हैवी लहंगा चुना। लाल जोड़े में आरती सिंह बेहद ही सुंदर लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को हैवी ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया।

आरती सिंह की ब्राइडल एंट्री

आरती सिंह की ब्राइडल एंट्री का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह चेहरे पर मुस्कान लिए अपने जीवनसाथी दीपक चौहान की तरफ बढ़ रही हैं। इस दौरान वह थोड़ी इमोशनल भी नजर आ रही हैं। इस दौरान भाई कृष्णा अभिषेक उनका हाथ थामे नजर आ रहे हैं। वहीं आरती की ब्राइडल एंट्री देख भाभी कश्मीरा शाह इमोशनल होती नजर आ रही हैं। 

आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी से साथ में वीडियो भी सामने आ गई है। स्टेज पर एक दूसरे के साथ बहुत खुश नजर आ रहा है। व्हाइट कलर की शेरवानी और मैचिंग पगड़ी में दूल्हे राजा दीपक चौहान भी काफी जच रहे हैं।

शादी के बाद आरती सिंह ने अपने पति दीपक चौहान के साथ बाहर आकर पैपराजी को मिठाईयां भी बांटी। 

शादी में पहुंचे मामा गोविंदा

आरती सिंह की शादी में कई सितारों ने शिरकत की हैं। मामा गोविंदा अपनी भांजी की शादी में आएंगे या नहीं इस पर खूब चर्चाएं हो रही हैं। आखिरकार गोविंदा, आरती सिंह की शादी में उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्हें वेडिंग वेन्यू पर पहुंचते हुए देखा गया। गोविंदा को देखकर हर किसी के चेहरे खुशी से खिल उठे। हालांकि इस दौरान गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा उनके साथ नहीं पहुंची।

इन सितारों ने भी की शिरकत

गोविंदा के अलावा आरती सिंह की बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा, टीना दत्ता, शेफाली जरीवाला, पराग त्यागी, पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा समेत कई सेलेब्स नजर आए। 

यह भी पढ़ें: आरती सिंह की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे मामा Govinda, इन सितारों ने भी शिरकत; PHOTOS

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 25 April 2024 at 23:32 IST