अपडेटेड 10 August 2021 at 13:31 IST

सालगिरह पर अर्जुन बिजलानी ने पत्नी को दिया खूबसूरत घर का सरप्राइज गिफ्ट, देखें तस्वीरें

एक्टर अर्जुन बिजलानी ने शादी के आठवीं एनिवर्सरी पर अपनी पत्नी नेहा स्वमी को नए घर उपहार में दिया।

Follow :  
×

Share


IMAGE- ARJUN BIJLANI/INSTA | Image: self

फेमस टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी अपनी एक्टिंग और एंकरिंग बखूबी अंदाज में करते हैं। इसके अलावा भी उनमें कई तरह के टैलेंट हैं, जो अक्सर टीवी  शो पर दिखते हैं। बता दें अर्जुन की शादी को 8 साल हो गए हैं। इस खास अवसर पर उन्होंने समुद्र किनारे एक खूबसूरत घर लिया है। यह घर उन्होंने अपनी पत्नी नेहा स्वामी को गिफ्ट करने के लिए लिया है। अर्जुन और नेहा की शादी साल 2013 में हुई थी।

 

शादी की सालगिरह पर लिया घर

अर्जुन हर बार अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर कुछ खास करते हैं। ऐसे में उन्होंने एक नया घर लिया है। इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्‍‍‍‍‍‍‍‍होंने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने घर की तस्वीरों को भी शेयर किया, जिस पर फैंस ने उन्हें खूब बधाईयां दीं। ये समुद्र और आसमान का व्यू वाला अपार्टमेंट है, जिसके साथ उन्होंने पोज दे कर फोटो सेशन भी करवाए हैं।

ये भी पढ़ें- Pratyusha Banerjee Birthday: हर बार प्‍यार में मिला धोखा, कभी 'वधू' नहीं बन पाई 'बालिका

इंस्टाग्राम पर कहा सभी को थैंक्स

एक्टर ने अपने एनिवर्सरी पर सभी फैंस को थैंक्स कहा। इसके साथ उन्होंने अपने नए घर के तस्वीरों को भी दिखाया। इस दौरान एक्टर नए घर से खूबसूरत नजारा देख रहे हैं और अपने कैमरे में भी कैद कर रहे हैं। इसे तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि घर नामक एक नई जगह मिली। इस घर से समुद्र का शानदार दृश्य भी लोगों को आकर्षित कर रहा है।

ये भी पढ़ें- VIDEO: डांस के मूड में दिखीं अंकिता लोखंडे, कई गानों‍ पर मचाया धमाल

उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ इंटरव्यू में बताया कि 'काम की कमिटमेंट्स के कारण पहले घर नहीं ले पाया था।' साथ ही कहा, 'वह केप टाउन में खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग में व्यस्त थे, तो घर खरीदने में देरी हुई। घर पर इंटीरियर का काम अपने शुरुआती चरण में है।'  नेहा ने कहा, 'इंंटीरियर के काम को खत्म होने में छह से आठ महीने लगेंगे। वह बहुत खुश हैं और नए घर का एक-एक कोना अपने हिसाब से सजाएंगी।'

Published By : Ashwani Rai

पब्लिश्ड 10 August 2021 at 13:31 IST