‘क्रश था, लेकिन उसने शादी कर ली’ अर्चना गौतम का खुलासा, राघव चड्ढा को लेकर कही दिल की बात
Archana Gautam On Raghav Chadha: अर्चना गौतम ने एक बहुत बड़ा खुलासा करते हुए अपने दिल की बात शेयर की है। उन्होंने बताया है कि राघव चड्ढा पर उनका क्रश था, लेकिन उन्होंने शादी कर ली।
Archana Gautam On Raghav Chadha: बिग बॉस 16 से सुर्खियों में आईं अर्चना गौतम एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया और बताया कि उन्हें कभी राघव चड्ढा पर क्रश था। अर्चना की यह बात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या बोला है और क्या बात शेयर की है।
राघव चड्ढा पर अर्चना गौतम का था क्रश
एक इंटरव्यू के दौरान अर्चना गौतम ने कहा कि उनका क्रश था, लेकिन बाद में उनकी शादी हो गई। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बिग बॉस 16 के दौरान जब वह किसी सांसद की बात करती थीं, तो वह राघव चड्ढा ही थे। उनके इस बयान के बाद फैंस के बीच काफी चर्चा शुरू हो गई है।
कैसी है अर्चना की लड़के में पसंद
इसी बातचीत में अर्चना गौतम ने यह भी बताया कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें धाकड़, राउडी और मजबूत पर्सनालिटी वाले लोग पसंद आते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें ऐसे लड़के पसंद हैं जिनके सामने कोई बोल न सके। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद भी अब ऐसी ही मजबूत और निडर पर्सनालिटी बनने पर फोकस कर रही हैं।
अर्चना गौतम का करियर और पॉलिटिक्स का सफर
अर्चना गौतम के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2018 में मिस बिकिनी इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद वह ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ और ‘हसीना पारकर’ जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन असली पहचान उन्हें बिग बॉस 16 से मिली। इसके बाद वह ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘द 50’ और ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ जैसे शोज में भी दिखीं थीं। उन्होंने 2022 में यूपी के हस्तिनापुर से चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल वह राजनीति में वापसी को लेकर भी अपनी इच्छा जाहिर कर चुकी हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 30 April 2026 at 11:08 IST