अपडेटेड 8 April 2024 at 22:02 IST
कोरियाई रंग में रंगी अनुष्का सेन, हैनबोक पहने एक्ट्रेस ने शेयर किया खूबसूरत फोटो का कोलाज
एक्ट्रेस अनुष्का सेन इन दिनों बुसान में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कोरियाई हैनबोक पहने फोटोज शेयर की।
Anushka Sen: एक्ट्रेस अनुष्का सेन इन दिनों बुसान में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कोरियाई हैनबोक पहने फोटोज शेयर की।
अनुष्का के इंस्टाग्राम पर 39.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरत फोटो का एक कोलाज शेयर किया। जिसमें उन्हें सफेद और पेस्टल नीले रंग का हैनबोक (कोरियाई लोगों का पारंपरिक पहनावा) पहने देखा जा सकता है। वह फोटो में पहाड़ों के सामने पोज दे रही हैं।
उन्होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए मैचिंग पर्स और सफेद जूतों को चुना। अनुष्का बालों की अपनी चोटी पर खूबसूरत हेयर एक्सेसरीज भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। पोस्ट का शीर्षक दिया, "नाटकीय क्षणों को जीना"। एक्ट्रेस वेब सीरीज 'क्रैश' और म्यूजिक वीडियो 'तेरी आदत 2' में नजर आई थीं।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 8 April 2024 at 22:02 IST