चलने की नहीं हालत, फिर भी घिसटते हुए पहुंचे अपने बच्चे के पास, रुला देगा अनुराग डोभाल का ये VIDEO
Anurag Dobhal Meeting Baby Video: अनुराग डोभाल पिता बन गए हैं। इस मौके पर वह अपने बच्चे से मिलने पहुंचे हैं। हालांकि, वह चलने की हालत में बिलकुल नहीं हैं, फिर भी घसीटते हुए यूट्यूबर अपनी बीवी और बच्चे से मिलने पहुंचे हैं।
Anurag Dobhal Meeting Baby Video: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल के घर में खुशियां आई हैं, वह पिता बन गए हैं। अब वह अपने नवजात बच्चे से मिलने पहुंचे हैं, जिसका इक इमोशनल वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।
रितिका चौहान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खुशखबरी
अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बच्चे के जन्म की जानकारी को शेयर किया था। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन बच्चे के जन्म के वक्त अनुराग डोभाल वहां पर मौजूद नहीं थे, क्योंकि एक्सीडेंट के बाद वह खुद बेड रेस्ट पर चल रहे हैं।
अनुराग ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
पत्नी रितिका द्वारा बच्चे की जानकारी शेयर करने के बाद, अनुराग ने भी एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि अनुराग कार से उतरते समय दूसरों की मदद लेते हैं और व्हीलचेयर पर बैठते हैं। इसके बाद वह अपने बच्चे को गोद में लेते हैं और उसे निहारते हुए भावुक हो जाते हैं। बच्चे को गोद में लेते ही वह सुध- बुध खो देते हैं। इस खास पल के वीडियो को शेयर करते हुए अनुराग ने कैप्शन में लिखा कि दूसरा जन्म मेरे बच्चे के लिए, साथ में दिल का इमोजी भी पोस्ट किया है। फैंस लगातार कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
पहले से विवादों में थे अनुराग
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से अनुराग डोभाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे और एक लाइव वीडियो में सुसाइड की कोशिश तक की थी, जिसके बाद मामला काफी चर्चा में रहा। इंस्टाग्राम लाइव वाले हादसे में अनुराग बुरी तरह घायल हो गए थे और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। इस मुश्किल समय में उनकी पत्नी रितिका ने उनका साथ दिया। हालांकि बच्चे के जन्म की पोस्ट में उन्होंने अनुराग को टैग नहीं किया था, लेकिन अब अनुराग खुद अपने बच्चे से मिलने पहुंचे हैं और इस खास पल को फैंस के साथ साझा किया है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 28 March 2026 at 17:34 IST