Anurag Dobhal: अनुराग डोभाल की हालत फिर बिगड़ी, सांस लेने में हुई दिक्कत, एम्बुलेंस में ऑक्सीजन पर आए नजर
Anurag Dobhal: अनुराग डोभाल की एक बार फिर से हालत बिगड़ गई है। उनके मैनेजर ने यूट्यूबर की हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एम्बुलेंस में ऑक्सीजन लगाए हुए नजर आ रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Anurag Dobhal: 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट और फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर सुर्खियों में चल रहे हैं। हाल ही में उनका गंभीर कार हादसे हो गया था, जिसके बाद उनकी सेहत को लेकर लगातार अपडेट सामने आ रहे हैं। पहले उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था और बाद में हालत स्थिर होने पर जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया। हालांकि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल ले जाना पड़ा। उनके मैनेजर ने खुद इस बारे में जानकारी शेयर की है।
डिस्चार्ज के बाद फिर बिगड़ी तबीयत
अनुराग डोभाल जिन्हें यूके07 राइडर के नाम से भी जाना जाता है, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद देहरादून ले जाए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उनके मैनेजर रोहित पांडे ने बताया कि ट्रांसफर के दौरान अनुराग को सांस लेने में काफी दिक्कत होने लगी। इसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सपोर्ट पर आए नजर
रोहित पांडे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अनुराग डोभाल एम्बुलेंस में ऑक्सीजन मास्क लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि डॉक्टरों ने पहले उनकी हालत स्थिर होने पर डिस्चार्ज किया था, लेकिन रास्ते में उनकी सेहत अचानक बिगड़ गई। फिलहाल उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा है और वे जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं।
इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ था हादसा
कुछ दिन पहले अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान तेज रफ्तार में अपनी कार डिवाइडर से टकरा दी थी। इस हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उनके मैनेजर लगातार फैंस को उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं।
निमोनिया और फेफड़ों में इंफेक्शन
14 मार्च को मैनेजर रोहित पांडे ने जानकारी दी थी कि अनुराग को गंभीर निमोनिया हो गया है और उनके फेफड़ों में इंफेक्शन भी पाया गया है। हादसे से कुछ दिन पहले उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर लंबा वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने मेंटल स्ट्रेस और परिवार से जुड़े कई आरोप लगाए थे। इस पूरे मामले के बाद से उनके फैंस लगातार उनकी सेहत में सुधार के लिए दुआ कर रहे हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 15 March 2026 at 20:00 IST