Anurag Dobhal: मुश्किल दौर के बीच खुशखबरी, UK07 Rider के बेटे का नानी ने किया ग्रैंड वेलकम, पत्नी रितिका हुईं इमोशनल; VIDEO

Anurag Dobhal Baby Boy Welcome: अनुराग डोभाल के बेटे का उसकी नानी ने वेलकम किया है। इस दौरान यूके राइडर की पत्नी रितिका काफी इमोशनल नजर आई। यूट्यूबर के एक्सीडेंट के मुश्किल दौर के बाद बेटे के खुशखबरी भरे माहौल का वीडियो सामने आया है।

Follow :  
×

Share


Anurag Dobhal Baby Boy Welcome | Image: Instagram

Anurag Dobhal Baby Boy Welcome: फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान के घर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल हाल ही में अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने हैं। इस खास मौके पर उनके बेटे का परिवार में जोरदार स्वागत किया गया है। इस खास मौके का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

बेटे का ग्रैंड वेलकम

रितिका चौहान ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके नवजात बेटे का पारंपरिक तरीके से स्वागत होता नजर आ रहा है। वीडियो में उनकी मां यानी बच्चे की नानी पूरे रीति-रिवाज के साथ घर में उसका स्वागत करती दिखाई दे रही हैं। परिवार के बाकी सदस्य भी इस मौके पर बेहद खुश नजर आ रहे हैं, हालांकि इस दौरान अनुराग डोभाल वीडियो में नहीं नजर आए हैं। इस खास पल को शेयर करते हुए रितिका ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा, उन्होंने भगवान का धन्यवाद करते हुए अपने बेटे को जीवन का सबसे अनमोल तोहफा बताया है। उन्होंने लिखा कि उनका दिल खुशी से भरा हुआ है और वह इस आशीर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहेंगी, उन्होंने अपने पोस्ट में भगवान राम का भी आभार जताया है।

 

पहले भी शेयर किया था फोटोशूट

इससे पहले भी रितिका चौहान ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान का शानदार वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं, उस वीडियो को भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था और फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था।

 

विवादों के बीच आई खुशखबरी

गौरतलब है कि अनुराग डोभाल बीते कुछ समय से विवादों में रहे हैं, उन्होंने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे और सोशल मीडिया पर लाइव आकर आत्महत्या की कोशिश भी की थी। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है, हालांकि बेटे के जन्म के समय वह अपनी पत्नी और बच्चे से मिलने पहुंचे थे, ऐसे मुश्किल दौर में यह खुशखबरी परिवार के लिए राहत लेकर आई है।

यह भी पढ़ें: 'रामायण' का टीजर आउट, बिना डायलॉग और गाने के भी छा गए रणबीर कपूर

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 4 April 2026 at 06:57 IST