'ससुराल वाले मेरे बेटे से नहीं मिलने दे रहे, मैंने 37 लाख रुपये दिए...', अनुराग डोभाल ने पत्नी रितिका पर लगाए गंभीर आरोप, प्राइवेट-चैट किया लीक

Anurag Dobhal: अनुराग डोभाल ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। उन्होंने कई प्रावेट चैट भी लीक किया है।

अनुराग डोभाल | Image: instagram

Anurag Dobhal: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की जिंदगी में भूचाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब उनकी शादीशुदा जिंदगी में एक तूफान आ गया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी रितिका ने उनके साथ बेवफाई की है। शादी के बाद रितिका का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था। इतना ही नहीं, अनुराग ने इससे जुड़े पत्नी के ऑडियो और चैट भी दिखाए हैं।

अनुराग के मुताबिक, उनकी पत्नी का अफेयर किसी अभिषेक सैनी के साथ चल रहा था। उन्होंने अभिषेक के साथ रितिका की कुछ रोमांटिक तस्वीरें और क्लिप्स भी रिलीज की हैं। इसके अलावा गाने में जो रितिका का ऑडियो है उसमें वो कहती हैं, 'वो मेरे लिए मर चुका है, मैं सच बता रही हूं। मेरे पास बच्चा है इसका, बस यही मेरा सबसे गंदा पाप है।'

बेवफाई के दिखाए सबूत, चैट्स किए लीक

एक दूसरे ऑडियो में रितिका अभिषेक के साथ अपने फीलिंग्स बयां करते हुए कहती हैं, 'मैं अनुराग को बता दूंगी कि मैं अभिषेक से सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।' इसके बाद एक क्लिप में अनुराग पत्नी के अफेयर से पर्दा उठाते हैं। रितिका संग उनकी बहसबाजी हो रही है, जिसमें वो कहती हैं कि शादी और सगाई के बाद उनकी कभी किसी लड़के से बात नहीं हुई।

'BF के फ्लैट पर रुकी अनुराग की पत्नी'

वीडियो में आगे अनुराग पत्नी के कथित बॉयफ्रेंड अभिषेक संग दिखाई दिए। इस क्लिप में अभिषेक काफी डरे दिखाई दिए। उन्हें देखकर लग रहा है कि उनके साथ हाथापाई की गई हो। इसके बाद अनुराग ने उसके साथ बैठकर रितिका को कॉल किया। अभिषेक ने खुलासा किया कि रितिका शादी के बाद उनसे मिलने आई थीं। इसके अलावा प्रेग्नेंसी के दौरान भी वो उनके फ्लैट पर करीब 15 दिन रुकी थी। उनके साथ उनका भाई और अनुराग का बॉडीगार्ड भी था।

बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती थी रितिका 

इतना ही नहीं, यह भी खुलासा हुआ है कि रितिका की मां चाहती थी कि उनकी बेटी अनुराग से अपने रास्ते जुदा कर ले। उधर रितिका अनुराग के बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती थी। उन्होंने अबॉर्शन तक की बात कह दी थी।

सभी ने मेरा फायदा उठाया- अनुराग 

वहीं अनुराग का कहना है कि उन्होंने अपने बच्चे के खातिर रितिका को माफ करने की कोशिश की। लेकिन सभी ने मिलकर मेरा फायदा उठाया, मुझे तंग किया। लेकिन अब नहीं, मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि मैंने इन सभी से प्यार किया। इनकी गलतियों को छिपाता रहा। लेकिन यह लोग प्यार और वफादारी के लायक नहीं हैं।

मेरे पास कुछ भी नहीं बचा- यूट्यूबर 

अनुराग ने अपने बेटे के साथ कुछ प्यारी सी तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें वो इमोशनल नजर आए। इसमें लिखा है, 'मेरे पास कुछ भी नहीं बचा है। जो तेरे लिए कमाया था वो घर वाले, कलम और श्रेया छीनकर ले गए। सबकुछ बेच दिया है। मैं फाइनेंशियली बहुत मुश्किल में हूं। लेकिन तेरे लिए मेहनत करता रहूंगा।'

बच्चे से मिलने नहीं देती रितिका- अनुराग 

उन्होंने आगे पत्नी पर इल्जाम लगाया, 'रितिका और उसकी मां मुझे मेरे बच्चे से मिलने नहीं दे रहे हैं। मुझसे भारी-भरकम एलिमनी की मांग कर रहे हैं। मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं।' अनुराग के मुताबिक, रितिका के परिवार को 37 लाख रुपये देने होंगे, ताकि वो अपने बच्चे से मिल सकें। फिलहाल इस पर रितिका की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है। 

यह भी पढ़ें: Jana Nayagan BO Day 4: 'जन नायकन' की दहाड़ से कांप रहा बॉक्स ऑफिस, चौथे दिन खूब कूटे नोट; अब तक 100 करोड़ पार की बंपर कमाई
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 27 July 2026 at 14:41 IST