Anupamaa: गौतम की धमकी और कपिल की सच्चाई से हिल जाएगी अनुपमा, क्या प्रेरणा और प्रेम के बीच बढ़ेंगी नजदीकियां?
Anupamaa: शो 'अनुपमा' में गौतम अनु को धमकी देता है, वहीं कपिल की सच्चाई जानकर वह हिल जाती है। दूसरी तरफ प्रेरणा अपने दिल की बात को प्रेम से बोल देती है। अब देखना होगा कि क्या आने वाले दिनों में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती नजर आएंगी।
Anupamaa: टीवी का पॉपुलर शो 'अनुपमा' एक बार फिर इमोशनल और हाई वोल्टेज ड्रामे से भरपूर नजर आने वाला है। आने वाले एपिसोड में एक तरफ जहां अनुपमा को एक तरफ बिजनेस से जुड़ा बड़ा खतरा महसूस होगा, वहीं दूसरी ओर परिवार और रिश्तों में छिपे दर्दनाक सच भी सामने आएंगे। आइए आपको बताते हैं कि आने वाले एपिसोड्स में क्या-क्या नए ड्रामे देखने को मिलने वाले हैं।
गौतम की साजिश से सतर्क हुई शो 'अनुपमा'
लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा राही और प्रार्थना का हालचाल जानने जाती हैं। ख्याति उन्हें भरोसा दिलाती हैं कि दोनों आराम से किताबें पढ़ रही हैं और चिंता की कोई बात नहीं है। इसी बीच पराग और अंश एक अहम मीटिंग को लेकर चर्चा करते हैं, जिसमें गौतम को शामिल नहीं किया जाता। यह बात गौतम को नागवार गुजरती है। पराग साफ शब्दों में कह देता है कि अब गौतम बिजनेस का हिस्सा नहीं है। अनुपमा पराग को चेतावनी देती हैं कि अगर समय रहते गौतम को दूर नहीं किया गया तो वह कोई बड़ी गलती कर सकता है। यह बात गौतम सुन लेता है और सब कुछ बर्बाद करने की धमकी देता है।
कीर्ति और कपिल के बीच हुई भयंकर लड़ाई
दूसरी ओर कीर्ति और कपिल के रिश्ते की कड़वी सच्चाई सामने आ जाती है। दोनों के बीच तीखी बहस होती है, जो हिंसा तक पहुंच जाती है। कीर्ति गुस्से में कपिल पर हाथ उठा देती है, लेकिन कपिल चुपचाप सब सह लेता है। अनु जब उसके जख्म देखती है, तो उसे शक होता है। सच्चाई सामने आने पर पता चलता है कि कपिल घरेलू हिंसा का शिकार है और मानसिक रूप से बेहद परेशान है। कपिल अनु से कहता है कि समाज में पुरुषों के दर्द को कोई समझने की कोशिश नहीं करता है।
प्रेम और राही की नजदीकियों से टूटी प्रेरणा
इसी बीच प्रेम और राही के बीच बढ़ती नजदीकियां प्रेरणा को अंदर से तोड़ने लगती हैं। वह प्रेम से अपने दिल की बात शेयर कर देती है। वह बताती है कि वह खुद को अकेला महसूस कर रही है। प्रेम उसे दोस्ती का भरोसा देता है, लेकिन प्रेरणा इसे अपने मन में कुछ और ही मतलब दे बैठती है और मान लेती है कि वह अब भी प्रेम को पसंद करती है।
मोटी बा के फिर से शुरू हुए ताने
शाह परिवार में खाना बनाने को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो जाता है। तोशू और पाखी के बीच बहस होती है कि खाना कौन बनाएगा। यह सब परी और राजा सुन लेते हैं और दोनों मिलकर पूरे परिवार के लिए खाना बना देते हैं। राजा गर्व से अनु को यह बात बताता है, लेकिन मोटी बा यह सुनकर नाराज हो जाती हैं। वह अनु को ताना मारती हैं कि प्रेम पहले से ही रसोइया बना हुआ है और अब वह राजा को भी उसी रास्ते पर डालना चाहती हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 10 February 2026 at 13:19 IST