Anupamaa Spoiler: बापूजी के दोस्त को न्याय दिलाने उतरी अनुपमा, दुबई की अमीर रिश्तेदार बन रचेगी बड़ा खेल
Anupamaa Spoiler: टीवी शो अनुपमा में बापूजी के दोस्त अस्पताल में भर्ती हैं। उनके घर से कोई भी उनकी खबर लेने नहीं पहुंचा है। लेकिन अब अनुपमा अपने बापूजी के साथ मिलकर उनके दोस्त को न्याय दिलाएगी।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Anupamaa Spoiler: टीवी के टीआरपी टॉपर शो अनुपमा के आने वाले एपिसोड में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। इस बार कहानी बुजुर्गों के सम्मान और उनके हक की लड़ाई पर फोकस में होने वाली है। बापूजी यानी हंसमुख शाह के दोस्त रवींद्र की दर्दभरी कहानी सुनकर अनुपमा एक ऐसा प्लान बनाएगी जो दर्शकों को चौंका देगा।
बापूजी के दोस्त का दर्द बना कहानी का टर्निंग प्वाइंट
नए प्रोमो में दिखाया गया है कि रवींद्र बातचीत के दौरान भावुक होकर कहता है कि उसने पिछले छह महीनों से अपनी पत्नी को नहीं देखा है और वह उससे सिर्फ एक बार मिलना चाहता है। यह सुनकर अनुपमा उसे भरोसा दिलाती है कि वह उसे उसकी पत्नी से मिलवाकर रहेगी और यहीं से अनुपमा का ‘मिशन सबक’ शुरू होता है।
अरबपति रिश्तेदार बनकर एंट्री करेगी अनुपमा
आने वाले एपिसोड में अनुपमा और हंसमुख शाह पूरी तरह बदले हुए अंदाज में रवींद्र के घर पहुंचेंगे। दोनों अमीरों जैसा लुक लेकर दरवाजे पर पहुंचते हैं। दरवाजा खोलते ही रवींद्र की बहू हैरान रह जाती है। अनुपमा खुद को और हंसमुख शाह को दुबई में रहने वाले दूर के रिश्तेदार बताती है। वह हंसमुख शाह का नाम हरदीप बताते हुए उन्हें अरबपति बताती है। इस नए अवतार में जाने का उनका सिर्फ एक ही मकसद है, और वो है रवींद्र के बेटे-बहू की नीयत को समझना और उन्हें उनकी ही चाल में फंसाना।
बापूजी के दोस्त भी देंगे साथ
फैन थ्योरीज के मुताबिक, अनुपमा और हंसमुख शाह चालाकी से रवींद्र के बेटे-बहू को लालच में फंसाकर जरूरी कागजात और संपत्ति वापस दिलाने की कोशिश करेंगे। हालांकि यह लड़ाई इतनी आसान नहीं होने वाली है। इस प्लान में बापूजी के बाकी दोस्त भी शामिल होंगे और पूरा ड्रामा एक अलग ही लेवल पर पहुंच जाएगा। आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा का ‘मिशन सबक’ कितना कामयाब होता है
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 17 February 2026 at 16:39 IST