अपडेटेड 8 February 2026 at 12:38 IST
Anupamaa Maha Twists: 'अनुपमा' में आएंगे 9 बड़े ट्विस्ट, नई एंट्री से मचा हंगामा, पत्नी बनकर जल्लाद निकलेगी कीर्ति
Anupamaa Maha Twists: रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' में 9 बड़े ट्विस्ट्स आने वाले हैं। इस शो में नए कैरेक्टर कीर्ति की एंट्री हो गई है। ये अपने पति पर जल्लाद बनकर निकलेगी।
Anupamaa Maha Twists: टीवी का पॉपुलर शो 'अनुपमा' में एक बार फिर बड़े ट्विस्ट आ गए हैं, जो दर्शकों के लिए चौंकाने वाले हैं। कहानी में जहां पहले से ही तनाव और साजिशों का माहौल बना हुआ है, वहीं अब कीर्ति नाम के नए किरदार की एंट्री से हालात और बिगड़ने वाले हैं। वसुंधरा के घर में नई मेहमान आ गए हैं, इनके आने से ही अनुपमा के लिए मुसीबतों का नया दरवाजा खुल गया है। दूसरी ओर गौतम और प्रेम भी अपनी चालें चलने वाले हैं, जिससे आने वाले एपिसोड पूरी तरह ड्रामे से भरपूर रहने वाले हैं।
अनुपमा के घर में रहने से भड़केगी वसुंधरा
शो में अब तक आपने देखा कि राही के घायल होने के बाद प्रेम, अनुपमा को अपने घर में रहने के लिए मना लेता है। लेकिन वसुंधरा को अनुपमा की मौजूदगी बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। वसुंधरा ने अनुपमा को ताने मारना शुरू कर दिया है। वसुंधरा को जब पता चलेगा कि ख्याति अनुपमा से घर के काम करवा रही है, तो वह भड़क जाएगी। वह अपनी बहू से सख्त शब्दों में समझाएगी कि अनुपमा उनके घर की मेहमान हैं और उससे किसी भी तरह के काम न कराएं।
कोठारी हाउस में होगी कीर्ति की धमाकेदार एंट्री
वसुंधरा के जन्मदिन के मौके पर उसकी भांजी कीर्ति की एंट्री से कहानी में नया मोड़ आ गया है। घर में कदम रखते ही कीर्ति, अनुपमा पर ताने कसना शुरू कर देगी। वह अनुपमा से सवाल करेगी कि वह अपनी बेटी की ससुराल में आखिर कर क्या रही है। अकेले में कीर्ति अपने पति के साथ बेहद खराब बर्ताव करेगी, वह उसे नीचा दिखाएगी और कहेगी कि वह कोई भी काम ठीक से नहीं कर सकता। पति के समझाने की कोशिश करने पर भी कीर्ति का रवैया नहीं बदलेगा।
गुस्से में कीर्ति अपने पति को करेगी घायल
कीर्ति की दोहरी चालें देखकर अनुपमा को उस पर शक होने लगेगा। जैसे ही कीर्ति को अहसास होगा कि कोई उसकी बातें सुन रहा है, वह तुरंत अपना व्यवहार बदल देती है। यह सब देखकर अनुपमा समझ जाएगी कि मामला कुछ गड़बड़ है। एक बहस के दौरान कीर्ति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा। गुस्से में वह अपने पति के हाथ पर कांच का गिलास तोड़ देगी। पति के हाथ से खून निकलता देख अनुपमा पूरी तरह घबरा जाएगी।
पति को मां से मिलते रंगे हाथ पकड़ेगी कीर्ति
कीर्ति को पता चलेगा कि उसका पति चोरीछिपे अपनी मां से मिलने वृद्धा आश्रम गया है। कीर्ति के साथ-साथ अनुपमा भी दोनों को साथ देख लेगी, जिससे मामला और बिगड़ जाएगा। घर लौटते ही कीर्ति पति से जबरदस्त झगड़ा करेगी। गुस्से में वह उसके सिर पर हमला कर देगी। दूसरी ओर राही, अनुपमा के साथ अपने बचपन की बातों को शेयर करेगी, जिससे अनुपमा को अनुज की याद आ जाएगी।
अनुज की तलाश में निकलेगी अनुपमा
राही की बातों से अनुपमा काफी इमोशनल हो जाती है। वह अपने आंसुओं को पोछते हुए एक बार फिर अनुज को याद करने लगेगी। कोठारी हाउस छोड़ते ही अनुपमा अनुज की तलाश में निकल पड़ती है। यह सुनकर राही भी काफी इमोशनल हो जाएगी।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 8 February 2026 at 12:38 IST