अपडेटेड 10 February 2026 at 08:28 IST

अली गोनी के साथ मिस्ट्री वुमन देख फैंस हुए कन्फ्यूज, गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन ने दिया रिएक्शन, सामने आया सच

Ali Goni Viral Video: अली गोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक मिस्ट्री वुमन के साथ नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो के सच को खुद उनकी गर्लफ्रेंज जैस्मिन ने रिवील कर दिया है।

Follow :  
×

Share


ali goni viral video with mystery woman | Image: INSTAGRAM

Ali Goni Viral Video: टीवी एक्टर अली गोनी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर उन्हें किसी मिस्ट्री वुमेन के साथ देखा गया। उस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद फैंस के बीच कई तरह के कयास लगाए जाने लगे। वीडियो में उनके साथ जैस्मिन भसीन को न देखकर लोग काफी हैरान हो गए। हालांक अब मिस्ट्री वुमेन की सच्चाई खुद सामने आ गई है।

रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए अली गोनी

'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' के स्टार अली गोनी को हाल ही में मुंबई के बांद्रा स्थित जीआईजीआई रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान उनके साथ एक मिस्ट्री वुमेन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कैमरों को देखकर पहले तो वह फ्रेम से बाहर रहने की कोशिश करती नजर आई, लेकिन अली गोनी ने प्यार भरे अंदाज में उसे अपने पास खींच लिया। यही पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन गया। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आने लगी। कई यूजर्स ने पूछा कि अली गोनी के साथ दिख रही महिला आखिर कौन है। किसी ने लिखा, ये कौन है अब, तो किसी ने अटकल लगाई कि क्या अली गोनी की नई गर्लफ्रेंड सामने आ गई है। कुछ फैंस को तो पहले यह तक लगा कि वीडियो में जैस्मिन भसीन ही नजर आ रही हैं।

अली गोनी ने खुद किया खुलासा

जैसे- जैसे ये अफवाह बढ़ने लगी, वैसे ही इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए अली गोनी ने खुद वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस क्लिप को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए साफ किया कि वीडियो में दिख रही महिला कोई और नहीं बल्कि उनकी भाभी नेहा रॉय हैं। अपने मजाकिया अंदाज में अली ने लिखा, अरे भाभी हैं मेरी, कोई मिस्ट्री गर्ल नहीं है। इसके बाद फैंस ने भी राहत की सांस ली और गलतफहमी दूर हो गई। 

इसके साथ ही अली गोनी के वायरल वीडियो पर उनकी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोबारा शेयर करते हुए नेहा रॉय की जमकर तारीफ की। जैस्मिन ने लिखा कि नेहा से उनका सबसे प्यारा और सबसे अच्छा बॉन्ड है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से अपील की कि बेवजह की अफवाहों पर ध्यान न दें और भाभी को ढेर सारा प्यार दें।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी ‘वध 2’ और ‘भाभीजी घर पर हैं’ की टक्कर, जाने किस

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 10 February 2026 at 08:28 IST