'दोबारा शादी नहीं करने वाली', तलाक के बाद खुद के दम पर अकेले जिएंगी आकांक्षा चमोला, Lock Upp में बताया फ्यूचर प्लान

आकांक्षा ने हाल ही में पति गौरव खन्ना से तलाक लेने का ऐलान कर हलचल मचा दी थी। इस बीच, उन्होंने अपना फ्यूचर प्लान रिवील करते हुए कहा कि वो दोबारा शादी नहीं करेंगी।

Gaurav Khanna wife Akanksha Chamola | Image: instagram

Akanshka Chamola: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला इन दिनों रियलिटी शो 'लॉकअप 2' में नजर आ रही हैं। वो शो में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं। अब उन्होंने अपना फ्यूचर प्लान रिवील करते हुए कहा कि वो दोबारा शादी नहीं करेंगी। अब अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर अकेले बिताएंगी।

गौरतलब है कि आकांक्षा ने हाल ही में पति गौरव खन्ना से तलाक लेने का ऐलान कर हलचल मचा दी थी। इस बीच, उन्होंने पामेला से बातचीत में एक और बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, 'मेरी शादी बहुत यंग एज में हो गई थी। मैं सिर्फ 24 साल की थी जब शादी हुई।'

मुझे दोबारा शादी नहीं करनी- आकांक्षा 

तभी पामेला कहती हैं, 'तुम अभी भी बहुत यंग हो, तुम्हें कोई न कोई मिल जाएगा।' इसके जवाब में आकांक्षा ने कहा, 'मुझे दोबारा शादी नहीं करनी है। मुझे लगता है मेरा हो गया। मैं जिंदगी में पहली बार अकेले रहने वाली हूं। मतलब, मेरे मम्मी-पापा या मेरे पति के घर की छत के नीचे नहीं। बल्कि मैं अपना खुद का घर लूंगी। अब मैं अपनी जिंदगी अकेले जीने वाली हूं।'

मैं शादी से पहले बाइसेक्सुअल थी- आकांक्षा 

इससे पहले आकांक्षा चमोला ने बाइसेक्सुअल होने की बात स्वीकार की थी। आकांक्षा चमोला ने कहा, 'मैं शादी से पहले बाइसेक्सुअल थी। मेरे कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप रहे हैं। वे इंटिमेट नहीं रहे हैं, लेकिन मैं कुछ लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रही हूं। मुझे औरतें पसंद हैं और ये मेरा सेफ स्पेस है। ये बहुत मेल-डॉमिनेटेड दुनिया है और इसलिए आप औरतों के साथ एक कंफर्ट जोन बना लेते हैं। मुझे वो फेमिनिन एनर्जी पसंद है। मैं इसी में आगे बढ़ती हूं।'

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'एक ऐसे समाज में जहां लोग सोचते हैं कि लड़कियां हमेशा एक-दूसरे से कम्पीट करती रहती हैं और जलती रहती हैं, मैं इससे सहमत नहीं हूं। मुझे लगता है कि मैं ही इस गेम में पहले दिन से एक्सपोज हो रही हूं।'

आकांक्षा चमोला ने किया तलाक का खुलासा

बता दें कि आकांक्षा ने कहा था, 'मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और उस बारे में कुछ भी अब तक पब्लिक नहीं था। मेरे और गौरव के बीच कुछ भी खराब नहीं है। हम अब भी एक-दूजे से बात करते हैं। हमें नहीं लगता कि हम बतौर पार्टनर एक-दूजे के लिए सही हैं, क्योंकि भविष्य को लेकर हम दोनों का नजरिया अलग है। दुर्भाग्य से हमारे रास्ते अलग हैं। लेकिन हमारे बीच कोई कड़वाहट नहीं है।' फिलहाल गौरव खन्ना की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: 'मैं प्लेबॉय था, इतने अफेयर्स रहे कि गिनना मुश्किल', Lock Upp में राम कपूर ने खोला बड़ा राज

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 7 July 2026 at 23:50 IST