अपडेटेड 11 May 2024 at 12:22 IST
Abdu Rozik Engaged: 3 फुट के अब्दु की हुई सगाई! दिखाई मंगेतर की झलक, फैंस को लग रहा झोल
Abdu Rozik Engaged: अब्दु रोजिक ने 10 मई को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपनी इंगेजमेंट की झलक फैंस को दिखाई है।
Abdu Rozik Engaged: सोशल मीडिया सेनसेशन अब्दु रोजिक ने सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि उन्हें अपने सपनों की राजकुमारी मिल गई है। अब ताजिकिस्तान के सिंगर ने अपनी सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।
3 फुट के अब्दु रोजिक ने केवल 20 साल की उम्र में दुनियाभर में अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल कर ली है। ताजिकिस्तान में बतौर सिंगर और रेसलर फेम पाने के बाद दुबई और अब भारत में भी उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती ही जा रही है।
अब्दु रोजिक की हुई सगाई, शेयर की तस्वीरें
अब्दु रोजिक ने 10 मई को अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपनी इंगेजमेंट की झलक फैंस को दिखाई है। उन्होंने जो तस्वीरें अपलोड की हैं, उनमें उनकी मंगेतर उनके बगल में बैठी हुई हैं जबकि अब्दु रोजिक के हाथो में डायमंड रिंग होती है। अब्दु ने अपनी सगाई पर हार्ट शेप वाली रिंग अपनी होने वाली पत्नी को पहनाई थी। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रिएलिटी टीवी स्टार ने खुलासा किया कि कपल ने 24 अप्रैल 2024 को एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी।
कौन है अब्दु रोजिक की होने वाली पत्नी?
अब्दु रोजिक ने तो अपनी होने वाली पत्नी के बारे में कुछ नहीं बताया है लेकिन खबरों की माने तो वह शारजाह की रहने वाली हैं और उनका नाम अमीरा है। हाल ही में अब्दु रोजिक ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को खुशखबरी सुनाई थी। उन्होंने खुलासा किया था कि वह जल्द शादी करने वाले हैं। उन्होंने शादी की डेट भी बताई।
अब्दु रोजिक ने वीडियो में कहा कि वह हमेशा से चाहते थे कि उन्हें भी जिंदगी में प्यार मिले। ये उनका सपना रहा था। अब आखिरकार उनका सपना पूरा हो गया है। उन्हें कोई ऐसा मिल गया है जो उनसे हद से ज्यादा प्यार करता है और उनका सम्मान करता है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, अब्दु और अमीरा की सगाई शारजाह में हुई थी और अब शादी भी वहीं होने वाली है। कपल 7 जुलाई को यूएई में निकाह कर सकता है। हालांकि, कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। उनका ऐसा कहना है कि ये किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 11 May 2024 at 06:38 IST