अपडेटेड 19 April 2024 at 20:19 IST
हल्दी पर Aarti Singh को होने वाले पति से मिला स्पेशल सरप्राइज, ढोल पर जमकर नाचीं दुल्हन; VIDEO
VIDEO में आरती सिंह को मम्मी और दोस्त के साथ ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वह इस दौरान ब्लैक ट्रैक सूट में नजर आ रही हैं।
Aarti Singh Haldi Video: टीवी एक्ट्रेस और गोविंदा की भांजी आरती सिंह दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस बीच आरती ने अपनी हल्दी सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
हल्दी पर आरती को अपने होने वाले पति दीपक से खास सरप्राइज मिला। आरती जिम से लौटी थीं और इस दौरान उन्हें अपने घर पर ढोल वाले नजर आए। उनके होने वाले पति दीपक ने उनके घर ढोल वालों को भेजा। आरती उन्हें देखकर बेहद ही खुश हो गई और जमकर डांस करती नजर आईं।
ढोल-नगाड़ों पर किया डांस
इंस्टाग्राम पर आरती सिंह ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्हें अपनी मम्मी और दोस्त के साथ ढोल-नगाड़ों पर जमकर डांस करते हुए देखा जा सकता है। वह इस दौरान ब्लैक ट्रैक सूट में नजर आ रही हैं।
वीडियो शेयर करते हुए आरपी ने कैप्शन में लिखा, "आज मेरी हल्दी है और मेरी दुल्हन के घर भी ढोल नगाड़े बजने चाहिए। इतना प्यारा सरप्राइज दीपक। जिम के बाद घर आई और लगा हाय... मेरी शादी बस 5 दिन में है। दीपक की आरती।"
वेडिंग कार्ड की भारती ने दिखाई झलक
बता दें कि भारती सिंह ने अपने बेटे गोला के साथ एक व्लॉग शेयर किया था। इसमें आरती सिंह के वेडिंग कार्ड की एक झलक देखने को मिली। वेडिंग कार्ड सफेद और सुनहरे रंग की थीम पर है। बॉक्स के ऊपर आरती और दीपक के नाम का पहला अक्षय लिखा हुआ है। भारती अपने बेटे गोला से अपनी बुआ आरती की शादी का इनविटेशन खोलने के लिए कहती हैं। जैसे ही भारती ने कार्ड का बॉक्स खोला गया तो इसके अंदर से चॉकलेट निकलती है, जिसे देख वह खुश हो जाते हैं।
इस्कॉन मंदिर में रचाएंगी शादी
आरती सिंह ग्रैंड वेडिंग करने की जगह मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी रचाएंगी। 25 अप्रैल को आरती और दीपक की शादी होगी, जिसमें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। आरती, मशहूर एक्टर गोविंदा की भांजी और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 19 April 2024 at 20:19 IST