'लड़की को भी उसी खाई से धक्का देकर खत्म कर दो', केतन अग्रवाल मर्डर केस पर टीवी एक्ट्रेस का फटा कलेजा- VIDEO

पुणे के केतन अग्रवाल की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। बताया जा रहा है कि केतन की मंगेतर सिया गोयल ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। अब इस हत्याकांड पर टीवी एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा है।

Aanchal Khurana on Ketan Murder Case | Image: Instagram

Aanchal Khurana on Ketan Murder: 'सपने सुहाने लड़कपन के' फेम एक्ट्रेस आंचल खुराना ने केतन अग्रवाल मर्डर केस पर कड़ा गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने सिया गोयल के नापाक मसूंबों पर सवाल उठाए और कहा कि अगर वो किसी और से प्यार करती थी, तो उन्हें अपने परिवार और मंगेतर को सच बता देना चाहिए था। उनका कहना है कि किसी की जान लेना किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता।

आंचल खुराना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर कहा, 'केतन अग्रवाल महज 20 साल का था। एक करोड़पति बाप के बेटे का एक करोड़पति बाप की बेटी से अरेंज मैरिज फिक्स होती है। दोनों परिवार एक-दूसरे के बहुत करीबी हैं, तो उन्होंने अपने बच्चों की शादी तय कर दी। लेकिन बेटी का किसी और (चेतन) से अफेयर था। आप (सिया) ये बात अपने पेरेंट्स को बता सकती थीं, अपने मंगेतर को बता सकती थी। लेकिन उसने केतन को खाई में धकेलना सही समझा।'

उसे भी धक्का देकर खत्म कर दो- एक्ट्रेस

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'यार ये सिर्फ लड़का या लड़की की बात नहीं है। मैं ये कहना चाह रही हूं कि इस पीढ़ी को हो क्या रहा है? हमें किसी पर भी अत्याचार नहीं करना चाहिए। सिया ने केतन को मारना सही समझा, लेकिन वो अपने मां-बाप को अफेयर का सच बताने की हिम्मत नहीं कर पाई। क्या तुम सीरियस हो? तुम घर से भाग सकती थी, कुछ और कर सकती थी। किसी को मारने की क्या जरूरत थी? ये आखिर हो क्या रहा है? मेरे हिसाब से इस लड़की को भी उसी खाई में धक्का देकर वहीं खत्म कर देना चाहिए। इस मामले में कोई कोर्ट केस भी नहीं होना चाहिए।'

हिना खान का भी फूटा गुस्सा

इससे पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर लिखा था, 'आज के समय में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने को भी तैयार हैं।'

उन्होंने आगे लिखा, ‘लगता है सच को स्वीकार करने से ज्यादा आसान है किसी की जान लेना। आप उसे बचा सकती थीं, बस एक सच बोलकर और अपनी जिंदगी किसी भी XYZ के साथ जी सकती थीं। क्यों? अफसोस। #केतनमर्डरकेस’

क्या है पूरा मामला?

केतन अग्रवाल और सिया गोयल की फरवरी में सगाई हुई थी और दोनों इसी साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले थे। बताया जा रहा है कि अपनी शादी के लिए केतन बेहद एक्साइटेड था और धूमधाम से शादी करने की प्लानिंग की थी। उन्होंने शादी के लिए 17 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

लेकिन, सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को लोहगढ़ किले से गहरी खाई में धक्का देकर मार डाला। अब दोनों 29 जून तक पुलिस हिरासत में हैं। मामले की आगे की जांच जारी है। मगर सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर कड़ा आक्रोश देखा जा रहा है। लोग सिया और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Ketan Agrawal Murder: करोड़ों का एंपायर, हैंडसम, बेइंतहा इश्‍क... सिया को और क्या चाहिए था, जानिए केतन की हत्या के लिए लोहगढ़ किला क्यों चुना?

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 25 June 2026 at 10:16 IST