अपडेटेड 22 October 2024 at 23:24 IST

Drashti Dhami के घर गूंजी किलकारी, प्रेग्नेंसी के 10वें महीने में बनीं मां; लिखा प्यारा सा पोस्ट

TV की Madhubala यानी Drashti Dhami के घर शादी के 9 साल बाद किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने 10वें महीने में नन्ही परी को जन्म दिया।

दृष्टि धामी के घर गूंजी किलकारी | Image: instagram

Drashti Dhami Baby: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस और आप सब की चहेती दृष्टि धामी के घर खुशियों ने दस्तक दी है। शादी के 9 साल बाद एक्ट्रेस के घर में बच्चे की किलकारी गूंजी है। दृष्टि ने मंगलवार 22 अक्टूबर, 2024 को एक नन्ही परी को जन्म दिया। जिसके बाद से एक्ट्रेस के दोस्तों और फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं दृष्टि ने अपने जीवन की सबसे बड़ी खुशी को फैंस के साथ खुद शेयर किया है।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस पिछले 10 महीनों से अपने बच्चे का बड़ी ही बेसब्री से दुनिया में आने का इंतजार कर रही थीं। जो फाइनली अब जाकर खत्म हुआ और उन्होंने परिवार, दोस्तों और फैंस को गुडन्यूज सुना दी है। एक्ट्रेस ने शादी के 9 साल बाद 39 साल की उम्र में 22 अक्टूबर, 2024 को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। दृष्टि ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

दृष्टि ने बेटी के लिए लिखा प्यारा नोट

मधुबाला फेम एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्यूट सा वीडियो शेयर कर बेबी के आने की न्यूज दी है। साथ ही एक्ट्रेस ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। दृष्टि ने लिखा, 'उनकी बेटी स्वर्ग से सीधे उनके दिलों में आई है। उनकी जिंदगी का ये नया चैप्टर शुरू हुआ है।' पेरेंट्स बनने के बाद दृष्टि और उनके पति नीरज खेमका का खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं परिवार, दोस्त और फैंस इस खुशी की न्यूज मिलने के बाद से ही एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।  

शादी के 9 साल बाद एक्ट्रेस ने की थी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट

मधुबाला एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने साल 2015 में बिजनेसमैन नीरज खेमका के साथ शादी रचाई थी। वहीं एक्ट्रेस ने शादी के 9 साल बाद प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, जिसके बाद एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए अपनी ड्यू डेट के बारे में बताया था, जो अक्टूबर 2024 की थी। वहीं अगर दृष्टि धामी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'गीत हुई सबसे पराई' और' मधुबाला- एक इश्क और जुनून' जैसे पॉपुलर शोज में काम किया है।

यह भी पढ़ें… 'प्रियंका चोपड़ा को मुझे Kiss करने में दिक्कत, बाकी कोई होता तो...', गुस्से में बोले Annu Kapoor

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 22 October 2024 at 23:12 IST