'हीरो हीरोइन में तो होते ही हैं...', गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर सुनीता आहूजा का चौंकाने वाला बयान, गोली कांड पर बोलीं- मैं सीने में गोली मारती

Sunita Ahuja In Lock Upp 2: शो 'लॉक अप 2' में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। प्रिमियर के दौरान उन्होंने अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर खुलकर बात की इसके साथ ही सुनीता ने गोली कांड पर चुप्पी तोड़ी है।

Sunita Ahuja In Lock Upp 2 | Image: instagram

Sunita Ahuja In Lock Upp 2: 'लॉक अप 2' का आगाज 27 जून को हो चुका है और इस शो को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। शो के शुरू होते ही यह चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि प्रीमियर एपिसोड में ही सुनीता आहूजा ने अपने पति और बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा को लेकर कई बड़े राज खोले हैं, जिन्हें सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ बोला है।

सुनीता आहूजा ने गोविंदा को लेकर कही ये बात

शो के प्रीमियर के दौरान फराह खान ने सुनीता आहूजा से उस पुराने बयान के बारे में सवाल किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें गोविंदा जैसा बेटा चाहिए पति नहीं। इस सवाल का जवाब देते हुए सुनीता ने कहा कि प्यार में कई चीजें बर्दाश्त करनी पड़ती हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि गोविंदा के अपने करियर के दौरान कई अफेयर रहे हैं। सुनीता ने कहा कि हीरो और हीरोइन के बीच अफेयर होना आम बात है, लेकिन उन्होंने ची-ची यानी गोविंदा के साथ इतने साल रिश्ता निभाया है, तो उन्हें लगता है कि उनके जैसा बेटा भी होना चाहिए।

 

गोली कांड पर सुनीता का तीखा बयान

सुनीता आहूजा ने उस घटना का भी जिक्र किया जब गोविंदा के पैर में गोली लगी थी। उन्होंने मजाकिया और तीखे अंदाज में कहा कि घुटनों पर गोली तभी लगती है जब आपकी जिंदगी में कोई और आ जाता है। सुनीता ने स्पष्ट किया कि जब यह हादसा हुआ, तब वह मुंबई में नहीं बल्कि खाटू श्याम गई हुई थीं। 

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने उन पर निशाना लगाने का आरोप लगाया था, जबकि उनका निशाना कभी चूकता नहीं है। सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर उन्हें गोली चलानी ही होती तो वह घुटनों में नहीं सीने में मारतीं। उन्होंने हंसते हुए ये भी कहा कि घुटने में गोली लगने से तो एक महीने में सही ही हो जाती है।

यह भी पढ़ें: 'लापता लेडीज' स्टार सत्येंद्र सोनी को मिली मारने की धमकी

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 28 June 2026 at 18:24 IST