अपडेटेड 5 March 2026 at 17:40 IST
Rashmika-Vijay के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे सुपरस्टार राम चरण, VIDEO देख फैंस हैरान, क्या है सादगी भरे लुक की वजह?
Ram Charan: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में हुआ ग्रैंड रिसेप्शन सितारों से भरा रहा। राम चरण भी पत्नी उपासना के साथ इवेंट में शामिल हुए।
Ram Charan: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में हुआ ग्रैंड रिसेप्शन सितारों से भरा रहा। इस इवेंट में कई फिल्मी सितारों ने शिरकत करके इस शाम को और रंगीन बना दिया। न्यूली वेड कपल को बधाई देने तेलुगु सुपरस्टार राम चरण भी पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला के साथ रश्मिका और विजय के वेडिंग रिसेप्शन को अटेंड किया।
जहां सभी मेहमान रिसेप्शन के हिसाब से तैयार होकर वेन्यू पर पहुंचे थे, वहीं RRR स्टार राम चरण को काले रंग के साधारण से लिबास में देखा गया। उन्होंने पैरों में चप्पल या जूते भी नहीं पहने थे। वो नंगे पैर ही रश्मिका और विजय के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए थे।
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण
राम चरण और उपासना की एंट्री का वीडियो देख फैंस हैरान रह गए हैं। जहां उपासना लाल सूट में अच्छे से तैयार होकर पहुंची थीं, वहीं उनके पति राम चरण का सादगी भरा लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। फैंस सवाल कर रहे हैं कि ये उनका फैशन स्टेटमेंट है या इसके पीछे कोई बड़ा कारण है। तो आपको बता दें कि राम चरण के इस लुक के पीछे एक बड़ी धार्मिक वजह है।
दरअसल, एक्टर राम चरण इन दिनों अयप्पा दीक्षा का पालन कर रहे हैं। वो इन दिनों एक कठिन व्रत कर रहे हैं जो भगवान अयप्पा के भक्तों द्वारा किया जाता है। वो सबरीमाला मंदिर की यात्रा से पहले ये व्रत करते हैं जिसमें 30-41 दिनों का उपवास रखना पड़ता है। इस दौरान, भक्त को काले या भगवा वस्त्र पहनने होते हैं और उनकी डाइट पूरी तरह शाकाहारी होती है। भक्त विनम्रता के प्रतीक के रूप में नंगे पैर चलने का संकल्प भी लेते हैं। उन्हें शराब और मासाहारी भोजन से दूर रहना होता है और रोजाना पूजा-पाठ करते हैं।
सितारों से भरा रहा रश्मिका-विजय का रिसेप्शन
4 मार्च को हैदराबाद में हुए रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में साउथ से लेकर बॉलीवुड सतारों को भी शिरकत करते देखा गया। रश्मिका-विजय को सेलिब्रेट करने के लिए अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी, नम्रता शिरोडकर, नानी, मृणाल ठाकुर और कृति सेनन जैसे स्टार्स को अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाते देखा गया।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 5 March 2026 at 17:40 IST