कब और कहां होगा महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा का Globe Trotter इवेंट? नहीं चलेगा पास, इस स्पेशल पासपोर्ट से होगी एंट्री
Globe Trotter Event: एसएस राजामौली की आगामी फिल्म 'ग्लोब ट्रॉटर' के इवेंट को लेकर दिलचस्प डिटेल्स सामने आई हैं। इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Globe Trotter Event: एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘ग्लोब ट्रॉटर’ के इवेंट को लेकर मंच सज चुका है। इस फिल्म में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे जिसका इवेंट शनिवार यानि 15 नवंबर को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित होने वाला है।
इस इवेंट के जरिए मेकर्स फैंस को ‘ग्लोब ट्रॉटर’ की दुनिया से रूबरू कराएंगे और फैंस को देखने के लिए मिलेगा कि आखिर ये फिल्म किस बारे में है। हालांकि, इस इवेंट में एंट्री लेना इतना आसान नहीं है। खुले मैदान में आयोजित होने वाले ‘ग्लोब ट्रॉटर’ के इस कार्यक्रम में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
‘ग्लोब ट्रॉटर’ इवेंट में एंट्री लेना मुश्किल
मेकर्स इस इवेंट को काफी ग्रैंड लेवल पर आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने हैदराबाद में होने वाले इस बड़े आयोजन के लिए एंट्री पास की जगह "पासपोर्ट" जारी किए हैं।
इस स्पेशल "पासपोर्ट" की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। एसएस राजामौली ने इस इवेंट के बारे में बात करते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा था- “15 नवंबर को #Globetrotter कार्यक्रम में आप सभी को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। कार्यक्रम के दिन RFC का मुख्य द्वार बंद रहेगा। अपने एंट्री पास पर दिए गए निर्देशों का पालन करें”।
कहां देख सकेंगे ‘ग्लोब ट्रॉटर’ इवेंट?
जो फैंस इस कार्यक्रम का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे इसे भारत में 15 नवंबर 2025 को शाम 7 बजे से जियो हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं। इवेंट से पहले महेश बाबू ने भी एक वीडियो जारी कर फैंस से अपील की है।
उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को आरएफसी के मुख्य द्वार बंद रहेंगे। पास के साथ ही वेन्यू पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को निर्देशों का पालन करना है ताकि बिना किसी समस्या के ये इवेंट अच्छे से हो जाए। उन्होंने आगे मजाक करते हुए कहा- "पासपोर्ट के बिना... जल्दबाजी में न आएं।"
इस इवेंट में ग्लोब ट्रॉटर या SSMB 29 को अपना आधिकारिक शीर्षक मिल जाएगा। यह फिल्म एसएस राजामौली और महेश बाबू की साथ में पहली फिल्म है। साथ ही, इस फिल्म के जरिए प्रियंका 6 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। राजामौली ने इससे पहले प्रियंका चोपड़ा का 'मंदाकिनी' और पृथ्वीराज सुकुमारन का 'कुंभ' के रूप में पहला लुक जारी किया था।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 14 November 2025 at 19:36 IST