अपडेटेड 3 March 2026 at 11:05 IST
'उस रात मैं और विज्जू...', रश्मिका को गोद में उठा खूब झूमे विजय देवरकोंडा, संगीत नाइट में हुए रोमांटिक; अनदेखी झलक VIRAL
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी संगीत नाइट पर दिल खोलकर नाचे। कपल स्टेज पर एक-दूजे में खोया नजर आया। संगीत सेरेमनी की अनेदेखी झलक इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है।
Rashmika Madanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं। कपल ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की। दोनों की वेडिंग फोटोज अब तक वायरल हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने आज अपनी संगीत सेरेमनी की फोटोज शेयर की हैं जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वो और विजय एक-दूसरे को सरप्राइज करने के लिए बेताब थे।
रश्मिका मंदाना (Rashmika Madanna) और उनके पति विजय ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं जिसमें उनके ग्रैंड संगीत सेरेमनी (Sangeet Night) की अनदेखी झलक देखने को मिली। इनमें कपल स्टेज पर रोमांटिक डांस परफॉर्मेंस देता नजर आया। इस दौरान कपल की निगाहें एक-दूजे से हटी ही नहीं। ये मोमेंट दोनों के लिए सपने के सच होने जैसा था।
कपल का रोमांटिक डांस कैमरे में कैद
विजय (Vijay Deverakonda) और रश्मिका को देख ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें इस पल का बेसब्री से इंतजार रहा। दोनों प्री-वेडिंग फंक्शन को खुलकर एन्जॉय करते देखे गए। तस्वीरों में कैद मोमेंट्स में कपल के बीच गहरा प्यार साफ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने इन लम्हों के पीछे की फीलिंग्स भी बयां की।
रश्मिका ने बयां की अपनी फीलिंग्स
'एनिमल' फेम एक्ट्रेस ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'वो रात प्यार, खुशी के आंसुओं, हंसी, संगीत, गाने, चमक-दमक और रात भर हमारे डांस से भरी रही। ये सच में अब तक की सबसे मजेदार रात थी!!'
एक-दूजे को सरप्राइज करना चाहते थे रश्मिका-विजय
उन्होंने आगे लिखा, 'विज्जू और मैं एक-दूसरे को सरप्राइज करना चाहते थे... परिवार हमें सरप्राइज करना चाहता था... और हमारे परिवारों को इतनी आजादी से और इतने अच्छे से डांस करते देखकर पूरी तरह उत्साहित और हैरान थे! 24.2.26!
वो रात जब विजय और मैंने अपने परिवार और दोस्तों के प्यार से घिरे हुए एक साथ डांस किया!'
4 मार्च को रिसेप्शन देगा कपल
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद अपनी पहली तस्वीर शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। न्यूली मैरिड कपल पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया और शादीशुदा जिंदगी के लिए बधाई दीं।
रश्मिका के वेडिंग लुक की बात करें तो उन्होंने शादी में रस्ट ऑरेंज और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी। साड़ी के साथ ऑरेंड दुपट्टे ने लुक में चार चांद लगा दिए। एक्ट्रेस ने अपने लुक को गोल्ड हैवी जूलरी के साथ कंप्लीट किया। शादी के बाद कपल एयरपोर्ट पर भी स्पॉट हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल कल यानी 4 मार्च को रिसेप्शन देगा जिसमें साउथ सिनेमा की जानी-मानी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 3 March 2026 at 10:45 IST