अपडेटेड 26 February 2026 at 12:47 IST
Vijay Rashmika Wedding: एक-दूजे के हुए रश्मिका-विजय, उदयपुर में शाही अंदाज में तेलुगु रिवाजों से रचाई शादी; बने सात जन्मों के हमसफर
Rashmika Mandanna And Vijay Devarakonda Wedding: विजय और रश्मिका की शादी फैंस के लिए किसी सपने के सच होने जैसी है। दोनों की जोड़ी को लंबे समय से पसंद किया जाता रहा है और अब उनके एक होने की खबर ने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।
Virosh Wedding Updates Udaipur: साउथ सिनेमा के पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। बता दें कि दोनों ने तेलुगु रिवाज से शादी की है। दोनों ने राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में शाही अंदाज और पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। कपल की शादी बेहद इंटीमेट रखी गई थी, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए।
बेहद खास और प्राइवेट रही शादी
रश्मिका और विजय ने अपनी शादी को पूरी तरह निजी रखने का फैसला किया था। वेडिंग वेन्यू पर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक थी, ताकि कोई भी तस्वीर या वीडियो लीक न हो सके।
शादी से पहले कपल ने अपने मेहमानों के लिए पूल पार्टी, वॉटर वॉलीबॉल और क्रिकेट मैच जैसे मजेदार इवेंट्स भी रखे थे। क्रिकेट मैच को उन्होंने मजेदार नाम दिया था, जिसे ‘विरोश प्रीमियर लीग’ नाम दिया गया। इन सभी फंक्शन्स में दोस्तों और परिवार ने जमकर एन्जॉय किया।
संगीत सेरेमनी में छाया रोमांस
बीती रात कपल की संगीत सेरेमनी हुई, जिसकी झलक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका ने अपनी फिल्म पुष्पा 2 के गाने 'अंगारों' पर डांस करके विजय को सरप्राइज दिया। वहीं विजय की मां ने अपनी होने वाली बहू पर जमकर प्यार लुटाया, जिससे माहौल और भी भावुक हो गया।
K-ड्रामा थीम और गैंगनम स्टाइल डांस बना आकर्षण
प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत K-ड्रामा थीम से हुई, क्योंकि रश्मिका को कोरियन पॉप कल्चर काफी पसंद है। इस खास मौके पर K-ड्रामा थीम वाला केक भी रखा गया था।
सबसे बड़ा सरप्राइज तब मिला जब विजय देवरकोंडा ने रश्मिका के लिए PSY के मशहूर गाने ‘गैंगनम स्टाइल’ पर डांस किया। इसके बाद मेहमानों के लिए अंताक्षरी का आयोजन हुआ, जिसमें सिर्फ विजय और रश्मिका की फिल्मों के गाने गाने का नियम था। मेहमानों को दो टीमों में बांटा गया और जीतने वाली टीम को लग्जरी गिफ्ट हैम्पर दिया गया।
पैप्स और बच्चों को बांटी मिठाई
शादी के बाद विजय और रश्मिका की टीम ने मीडिया के फोटोग्राफर्स और वेन्यू के बाहर मौजूद बच्चों को मिठाई बांटी। साथ ही सभी का आशीर्वाद और प्यार देने के लिए शुक्रिया भी अदा किया। टीम ने बताया कि शादी बेहद खूबसूरत तरीके से संपन्न हुई और दोनों परिवार बहुत खुश हैं।
4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन
उदयपुर में शाही शादी के बाद अब 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। इस रिसेप्शन में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल होंगे। फैंस बेसब्री से कपल को दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार कर रहे हैं।
रश्मिका की लव लाइफ की झलक
रश्मिका मंदाना का नाम पहले अभिनेता रक्षित शेट्टी के साथ जुड़ा था। दोनों की 2017 में सगाई भी हुई थी, लेकिन 2018 में उनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद रश्मिका की जिंदगी में विजय देवरकोंडा आए। दोनों ने काफी समय तक अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा और शादी से कुछ समय पहले ही इसे ऑफिशियल किया।
फैंस के लिए बना खास पल
विजय और रश्मिका की शादी फैंस के लिए किसी सपने के सच होने जैसी है। दोनों की जोड़ी को लंबे समय से पसंद किया जाता रहा है और अब उनके एक होने की खबर ने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 26 February 2026 at 12:47 IST