अपडेटेड 3 March 2026 at 13:10 IST

Vijay-Rashmika Announces Scholarships: विजय-रश्मिका ने बच्चों की शिक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम; फैंस बोले- 'जोड़ी हो तो ऐसी'

Vijay-Rashmika Announces Scholarships: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चहेते सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस खास अवसर को और भी यादगार बनाने के लिए विजय ने एक बड़ी घोषणा की। 'देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट' के माध्यम से उन्होंने 44 सरकारी स्कूलों के 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का ऐलान किया है।

Follow :  
×

Share


Vijay-Rashmika Announces Scholarships | Image: Instagram

Vijay-Rashmika Announces Scholarships:  साउथ सिनेमा के सबसे पसंदीदा कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर चर्चा में हैं। उदयपुर के आलीशान महलों में सात फेरे लेने के बाद, यह जोड़ा अपनी भव्यता से ज्यादा अपनी दरियादिली के लिए सुर्खियों बटोर रहा है। विजय ने साबित कर दिया है कि वे न केवल पर्दे के हीरो हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी एक 'सुपरहीरो' की तरह अपनी जड़ों का ख्याल रखते हैं।

पैतृक गांव में खुशियों का संगम

शादी के पवित्र बंधन में बंधने के तुरंत बाद, विजय और रश्मिका तेलंगाना स्थित विजय के पैतृक निवास नगरकुरनूल पहुंचे। आमतौर पर सितारे अपनी शादी के बाद हनीमून के लिए विदेश रवाना होते हैं, लेकिन विजय ने अपने गांव की मिट्टी और वहां के लोगों के साथ अपनी खुशी साझा करना बेहतर समझा। 
वहां ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विजय ने एक ऐसी घोषणा की, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। 'देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट' के माध्यम से विजय ने इलाके के 44 सरकारी स्कूलों के कायाकल्प की जिम्मेदारी ली है।

शिक्षा के लिए बढ़ाया हाथ 

विजय-रश्मिका ने उन  छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का ऐलान किया है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते हैं। इस दौरान विजय की माता माधवी की आंखों में गर्व के आंसू साफ देखे जा सकते थे। उनके इस नेक काम में पत्नी रश्मिका मंदाना और भाई आनंद देवरकोंडा भी पूरी तरह साथ नजर आए।

ये भी पढ़ें - PV Sindhu: इजरायल-ईरान युद्ध के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु लौटीं भारत, इमोशनल पोस्‍ट शेयर कर किसे कहा शुक्रिया? जानिए

26 फरवरी को विजय-रश्मिका शादी के बंधन में बंधे थे

26 फरवरी को उदयपुर की खूबसूरत वादियों में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इस समारोह में तेलुगु और कोडवा दोनों ही परंपराओं का सम्मान करते हुए रीति-रिवाजों को निभाया गया। शादी के बाद, 2 मार्च को रश्मिका ने विजय के पुश्तैनी घर में कदम रखा।  गृह प्रवेश के साथ ही उन्होंने वहां श्रद्धापूर्वक सत्यनारायण व्रत की पूजा भी संपन्न की।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 3 March 2026 at 13:05 IST