अपडेटेड 19 August 2025 at 19:43 IST

कभी एक-दूजे की आंखों में खोए, कभी थामा हाथ… तो विजय और रश्मिका मंदाना ने कंफर्म कर दिया रिश्ता? एक्टर का दिखा ‘लवर बॉय’ अंदाज

Vijay Devarakonda-Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हाल ही में न्यूयॉर्क में 43वें भारत दिवस परेड में शामिल हुए जहां से दोनों के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda at an event in New York | Image: X

Vijay Devarakonda-Rashmika Mandanna: साउथ स्टार्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिलेशनशिप को लेकर सालों से अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों ने कभी इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया। हालांकि, जब विजय और रश्मिका हाल ही में न्यूयॉर्क में 43वें भारत दिवस परेड में साथ नजर आए तो उनकी केमिस्ट्री कमाल ही लग रही थी।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना न्यूयॉर्क सिटी में 43वें भारत दिवस परेड में ग्रैंड मार्शल की भूमिका निभाते नजर आए। 17 अगस्त को आयोजित हुए इस इवेंट में विजय और रश्मिका को एक साथ मैडिसन एवेन्यू में परेड करते देखा गया।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने कंफर्म किया रिलेशनशिप?

सोशल मीडिया पर इस इवेंट की कई प्यार भरी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस खास मौके पर रूमर्ड कपल को कलर कॉर्डिनेट आउटफिट में देखा गया। जहां लाइगर स्टार ने बेज रंग की कढ़ाई वाली शेरवानी पहनी थी, वहीं रश्मिका ने चटख लाल दुपट्टे के साथ बेज रंग का सूट पहना था। हालांकि, वो उनकी केमिस्ट्री और कैंडिड बॉन्डिंग थी जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

हाथ थामे दिखे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की नजरें एक-दूसरे से हट ही नहीं रही थीं। दोनों हाथ थामे और मुस्कुराते हुए गपशप करते नजर आ रहे थे। एक वीडियो तो खासतौर पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि कैसे जब रश्मिका किसी और से हाथ मिला रही थीं जो विजय ने हल्के से उनका हाथ हटा दिया। फैंस विजय को पजेसिव बताते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं।

कभी दोनों प्यार से एक-दूसरे को निहार रहे थे तो कभी एक-दूसरे से अपना हाथ भी नहीं हटा पा रहे थे। अब फैंस उनकी केमिस्ट्री देखकर सवाल कर रहे हैं कि क्या अब आखिरकार उन्होंने अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है।

ये भी पढ़ेंः ‘आमिर खान का बिना शादी के बच्चा…’; भाई फैसल खान का सनसनीखेज दावा, सालों बाद सामने आई बेटे जान की फोटो

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 19 August 2025 at 19:43 IST