HanuMan की टीम से मिले UP के CM योगी, फिल्म डायरेक्टर ने पोस्ट कर कहा- 'आपने काफी प्रेरित किया'

HanuMan and CM Yogi Adityanath: हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साउथ फिल्म 'हनु मान' की टीम से मुलाकात की है।

फिल्म 'हनु मान' की टीम के साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ | Image: Prasanth Varma/X

HanuMan: फिल्म 'हनु मान' बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। 12 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड बना डाले हैं। इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। आलम ये है कि इस फिल्म ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'गुंटूर कारम' को भी पीछे छोड़ दिया है।

'हनु मान' को मिल रही वाहवाही के बीच आप इस फिल्म की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है। जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

प्रशांत वर्मा ने तस्वीर की पोस्ट

दरअसल, 'हनु मान' के निर्देशक प्रशांत वर्मा ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें खुद प्रशांत वर्मा फिल्म के लीड एक्टर तेजा सज्जा के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए प्रशांत वर्मा ने सीएम योगी का आभार व्यक्त किया है।

सीएम योगी का जताया आभार

उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, 'सर, आपसे मुलाकात करना सच में बेहद सम्मान की बात है। फिल्म हनुमान को बनाने के लिए हमारे प्रयासों के लिए आपका प्रोत्साहन और मान्यता से वास्तव में प्रेरणा मिली है। एक ऐसे राजनेता को देखना बेहद विनम्र है जो सिनेमा में परपंरा और आधुनिक नवीनता के मेल को महत्व देता है।

प्रशांत ने आगे लिखा, 'आपके समर्थन के लिए दिल से आभारी हूं। आपने इसके लिए हमें काफी प्रेरित किया है।' तस्वीर के साथ फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत वर्मा का ये कैप्शन लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

‘हनु मान’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बहरहाल, फिल्म 'हनु मान' की बात करें तो घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 147.15 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब तक 225.62 करोड़ तक पहुंच चुका है। फिल्म में साउथ स्टार तेजा सज्जा के अलावा वरलक्ष्मी सरथकुमार, अमृता अय्यर, राज दीपक शेट्टी और विनय राय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

ये भी पढ़ें : Mauni Amavasya 2024: इस साल कब है मौनी अमावस्या? जानिए तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
 

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 25 January 2024 at 08:44 IST