'बच्चों को दूर रखो...', यश की 'टॉक्सिक' के नए वीडियो ने खड़े कर दिए रोंगटे, 5 हसीनाओं ने इंटरनेट पर मचा दी खलबली

Toxic Ladies: साउथ एक्टर की फिल्म 'टॉक्सिक' का नया टीजर वीडियो रिलीज हुआ है। इसमें पांच हसीनाओं के बोल्ड अदाओं ने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है।

Toxic New Teaser | Image: Republic

Toxic Ladies: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' की दुनिया अब और ज्यादा रोमांचक और खतरनाक हो गई है। फिल्म का नया वीडियो लेडीज एंड लेडीज रिलीज कर दिया गया है, जिसमें फिल्म की दमदार एक्ट्रेस अपने अलग अंदाज से धमाल मचा रही हैं। इस वीडियो में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी हर फ्रेम में अपने जबरदस्त बोल्ड लुक से गर्दा उड़ा रही हैं।

एक्ट्रेस का दमदार अंदाज

वीडियो में हर एक किरदार स्क्रीन पर छाया हुआ दिखाई दे रहा है। नयनतारा का खतरनाक अंदाज, कियारा आडवाणी की बोल्ड एनर्जी, तारा सुतारिया की बेफिक्र जिंदादिली, रुक्मिणी वसंत का तीखा अंदाज और हुमा कुरैशी की नजर दर्शकों का ध्यान खींच रही है। इसके साथ ही वीडियो में दिया गया कैप्टिवेटिंग वॉइसओवर फिल्म में स्टार्स के नजरिए को गहराई से जोड़ता हुआ दिख रहा है।

वीडियो में बच्चों के लिए दिया गया दिलचस्प डिस्क्लेमर

वीडियो की शुरुआत एक बहुत ही मजेदार डिस्क्लेमर के साथ होती है, जिसमें बच्चों को इससे दूर रहने की सलाह दी गई है। इसमें कहा गया है कि बच्चे दूर रहें, माता-पिता यह सुनिश्चित करें कि बच्चे दूर रहें, दादा-दादी ध्यान रखें कि उनके बच्चों के बच्चे भी दूर रहें और परदादा-परदादी को अपनी जिम्मेदारी पर इसे देखने की बात कही गई है।

यह डिस्क्लेमर फिल्म की बिना लाग-लपेट वाली बागी स्पिरिट की झलक दिखाई दे रही है। वीडियो में यश का हाई इम्पैक्ट एक्शन अवतार भी देखने को मिल रहा है, जिस वजह से दर्शकों को फिल्म का इंतजार करना मुश्किल पड़ रहा है।

कब रिलीज होगी फिल्म 'टॉक्सिक'

डायरेक्टर गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही 'टॉक्सिक ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स' में यश लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी की अहम भूमिकाएं हैं। इस फिल्म को कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है और इसे हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस द्वारा निर्मित यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  'ये दारू पीती है, पार्टी करती है...', 'लॉक अप 2' में गोविंदा की बीवी

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 1 July 2026 at 15:52 IST