विजय थलापति की आखिरी फिल्म 'जननायक' का इंतजार खत्म, क्या बेटे जेसन संजय की डेब्यू फिल्म 'सिग्मा' से होगी टक्कर?

Jana Nayagan vs Sigma: विजय थलापति की आखिरी फिल्म 'जननायक' का इंतजार कर रहे फैंस ने फिल्म की रिलीज डेट जानकर चैन की सांस ली है। अब सवाल ये है कि क्या विजय की फिल्म के साथ उनके बेटे जेसन संजय की डेब्यू फिल्म 'सिग्मा' से टक्कर देखने को मिलेगी?

Jana Nayagan vs Sigma | Image: instagram

Jana Nayagan vs Sigma: सिनेमा जगत के सुपरस्टार विजय थलापति के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उनके करियर की आखिरी फिल्म 'जननायक' की रिलीज को लेकर सस्पेंस अब खत्म होता दिख रहा है। एच विनोथ के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले जनवरी में पोंगलोत्सव के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से प्रमाणन मिलने में देरी की वजह से इसे टाल दिया गया था। अब जब फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिल चुका है, तो अब यह फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

कब रिलीज होगी 'जननायक'

टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स और विदेशी फैंस ने फिल्म की रिलीज डेट जुलाई 24 तय कर दी है। यूनाइटेड किंगडम सहित कई देशों में टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, जिसे फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। डिस्ट्रिक्ट नाम के टिकटिंग प्लेटफॉर्म ने भी जुलाई 24 को फिल्म की रिलीज कन्फर्म की है। हालांकि, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि यह फिल्म एक दिन पहले यानी 23 जुलाई को भी रिलीज हो सकती है। 

July 14, 2026

फिलहाल प्रोडक्शन हाउस के आधिकारिक बयान का इंतजार है। इस फिल्म में विजय के साथ ममिता बैजू, बॉबी देओल और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म अनिल रविपुड़ी की फिल्म भगवंत केसरी का रीमेक बताई जा रही है।

'जननायक' की कहानी

फिल्म की कहानी एक आम आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए अचानक एक 'जननायक' बन जाता है। जैसे-जैसे उसका प्रभाव बढ़ता है, उसे उन लोगों से दबाव का सामना करना पड़ता है जो उसके बढ़ने से डरते हैं। यह कहानी एक नॉर्मल इंसान से एक हिचकिचाते हुए नेता बनने तक की यात्रा है, जो खतरे और समाज की उम्मीदों के बीच अपना रास्ता बनाता है। याद दिला दें कि विजय की यह आखिरी फिल्म अप्रैल में ऑनलाइन लीक हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने कई गिरफ्तारियां भी की थी।

 

विजय के बेटे जेसन संजय की डेब्यू फिल्म से टक्कर

अब सबकी निगाहें विजय थलापति के बेटे जेसन संजय की पहली निर्देशित फिल्म 'सिग्मा' पर टिकी हैं। फिलहाल जेसन की फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होने वाली है, लेकिन चर्चा है कि पिता की फिल्म को देखते हुए इसकी तारीख को अगस्त तक आगे बढ़ाया जा सकता है। लायका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म में संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस बारे में फिल्म की टीम की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: 'लॉक अप 2' में अभद्र भाषा को लेकर ट्रोल होने पर सुनीता ने दिया करार जवाब

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 14 July 2026 at 19:49 IST