Jana Nayagan Release Date: थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' का इंतजार हुआ खत्म, पोस्टर रिलीज के साथ तय हुई फिल्म की रिलीज डेट
Jana Nayagan Release Date: थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' का अब इंतजार खत्म हो गया है। इस फिल्म के नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट अनाउंस हो गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Jana Nayagan Release Date: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जन नायकन' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। एक्टर के करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' के कारण फैंस के बीच इसे लेकर भारी उत्साह बना हुआ है। फिल्म को सेंसर बोर्ड से 'ए' सर्टिफिकेट मिल चुका है और इसकी रिलीज डेट भी तय हो गई है।
पोस्टर में दिखा विजय का रौबदार अंदाज
फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में विजय का नया लुक जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्टर में थलापति विजय काले आउटफिट में बेहद गुस्से और स्वैग वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। लाल और नीले रंग की लाइटिंग के बीच उनका यह अवतार फिल्म में जबरदस्त एक्शन होने का संकेत दे रहा है।
फिल्म को मिला 'ए' सर्टिफिकेट
सेंसर बोर्ड ने 'जन नायकन' को 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया है। बोर्ड की शर्तों को पूरा करने के लिए निर्माताओं को फिल्म में 12 कट और कुछ अन्य बदलाव करने पड़े हैं। इसका मतलब है कि फिल्म को केवल 18 साल से ज्यादा उम्र के दर्शक ही सिनेमाघरों में देख सकेंगे। अब परिवार के साथ या छोटे बच्चों का इसे देखना संभव नहीं होगा।
बता दें कि फिल्म के सर्टिफिकेशन को लेकर पिछले 7 महीनों से काफी विवाद चल रहा था, जो कि कोर्ट प्रोसीडिंग तक पहुंच गया था। निर्माताओं ने मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया था और बाद में मामला सुप्रीम कोर्ट तक गया था। इसके बाद फिल्म पूरी तरह से रिलीज के लिए तैयार है।
कब रिलीज होगी 'जन नायकन'?
दर्शकों का इंतजार खत्म करते हुए कनाडा के डिस्ट्रीब्यूटर यॉर्क सिनेमाज ने फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। यह फिल्म 24 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि इस बड़े बजट की फिल्म में थलापति विजय के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 11 July 2026 at 17:31 IST