अपडेटेड 4 August 2025 at 12:01 IST
सनातन धर्म को लेकर Kamal Haasan के फिर बिगड़े बोल, कहा- शिक्षा ही एकमात्र हथियार है, जो तानाशाही और धर्म की जंजीरों को...
Kamal Haasan: कमल हासन ने सनातन धर्म के बारे में एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा एकमात्र हथियार है, जो तानाशाही और धर्म की जंजीरों को तोड़ सकती है।
Kamal Haasan: साउथ सुपरस्टार और मक्कल निधि मय्यम पार्टी प्रमुख कमल हासन ने सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने शिक्षा प्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए NEET परीक्षा को गरीब छात्रों के लिए बाधा बताया। ऐसा करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की भी आलोचना की।
हालांकि ये पहले बार नहीं कि जब कमल हासन अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले कमल हासन ने कन्नड़ भाषा पर टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया है। अब सनातन धर्म को लेकर दिए उनके बयान पर विवाद तय माना जा रहा है।
सनातन धर्म पर विवादित बयान
कमल हसन का ये बयान चेन्नई में एक्टर सूर्या की ‘अगरम फाउंडेशन’ की 15वीं सालगिरह पर कमल हासन ने शिक्षा के द्वारा आने वाले बदलाव के बारे में अपनी राय रखते हुए दिया है। उन्होंने शिक्षा को आने वाली जनरेशन के लिए एक मजबूत औजार बताया। एक्टर ने कहा कि यही वो हथियार है जिससे तानाशाही और कट्टरपंथ को हराया जा सकता है। कमल हासन ने कहा- "शिक्षा ही एकमात्र हथियार है जो तानाशाही और सनातन धर्म की बेड़ियां तोड़ सकती है। अपने हाथ में कुछ और मत लो, सिर्फ शिक्षा लो। इसके बिना हम जीत नहीं सकते... इसलिए हमें शिक्षा को मजबूती से थामे रखना होगा।"
NEET परीक्षा पर क्या बोले?
कमल हासन ने NEET परिक्षा के बारे में बात करते हुए कहा कि साल 2017 से लागू NEET परीक्षा ने कई गरीब और गांव के छात्रों के सपनों को तोड़ दिया है। उनका मानना है कि ये परीक्षा असमानता को बढ़ा रही है और यह गरीब छात्रों के लिए दीवार बन चुकी है।
शिक्षा से कैसे आ सकता है बदलाव?
कमल हासन ने कहा कि क्रांति केवल गुस्से या हिंसा से नहीं आती, बल्कि शिक्षा और एकता से ही बदलाव आ सकता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सिर्फ सहानुभूति से कुछ नहीं होगा, जब तक कि लोग शिक्षित नहीं होंगे। उनका मानना है कि अगरम जैसी संस्थाएं शिक्षा को आगे बढ़ाने में मदद कर रही हैं, लेकिन जब तक सरकार नीतियों में बदलाव नहीं लाती, तब तक बड़ा फर्क नहीं आ सकता है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 4 August 2025 at 11:18 IST