Jr NTR Injury: बाल-बाल बचे जूनियर एनटीआर, कंधे की चोट के चलते एक्टर इतने दिनों तक फिल्मों से दूर रहेंगे स्टार; टीम ने जारी किया बयान
Jr NTR Injury: जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है, उवनके कंधे में चोट लग गई है। इस बारे में एक्टर की टीम ने उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर की है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Jr NTR Injury: पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर के फैंस के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। फिल्म 'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान अभिनेता के कंधे में गंभीर चोट लग गई है। इस घटना के तुरंत बाद डॉक्टरों की एक टीम ने उनका पूरा मेडिकल चेकअप किया, जिसमें डॉ। जे मधुसूदन राव और डॉ। आर ए पूर्णचंद्र तेजस्वी शामिल थे। डॉक्टरों ने अभिनेता को पूरी तरह ठीक होने के लिए अगले छह से आठ हफ्ते तक काम से पूरी तरह दूर रहने और पूरा आराम करने की सख्त सलाह दी है।
एक्टर की टीम ने फैंस की बढ़ती चिंता को देखते हुए एक आधिकारिक बयान जारी कर उनकी सेहत का अपडेट साझा किया है। टीम ने स्पष्ट किया है कि घबराने की कोई बात नहीं है और अभिनेता की रिकवरी से जुड़ी हर जानकारी समय पर साझा की जाएगी। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
डॉक्टरों ने क्या दी सलाह
जूनियर एनटीआर की टीम द्वारा एक्टर की हेल्थ को लेकर जारी किए गए ऑफिशियल अपडेट में कहा गया है, 'हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि आज शाम मिस्टर एनटीआर के कंधे में दुर्भाग्य से चोट लग गई. पूरी मेडिकल जांच के बाद, डॉ जे मधुसूदन राव और डॉ आर ए पूर्णचंद्र तेजस्वी की लीड वाली डॉक्टरों की टीम ने उन्हें छह से आठ हफ्ते तक पूरा आराम करने की सलाह दी है ताकि वे आसानी से और पूरी तरह ठीक हो सकें। हम सभी को भरोसा दिलाना चाहते हैं कि घबराने की कोई बात नहीं है। हम उनकी सेहत और ठीक होने के बारे में सही समय पर ऑफिशियल अपडेट देते रहेंगे। आपकी समझदारी और लगातार सपोर्ट के लिए थैंक्यू।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ड्रैगन' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, जिसका टीजर उनके जन्मदिन पर रिलीज किया गया था। इस एक्शन से भरपूर फिल्म के अलावा वह निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ भी एक नए प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं, लेकिन फिलहाल उनकी सेहत को प्राथमिकता दी जा रही है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 28 July 2026 at 10:00 IST