अपडेटेड 10 January 2024 at 09:21 IST

Salaar BO Day 19: बॉक्स ऑफिस पर थमी Prabhas की फिल्म की आंधी, चंद करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल

Salaar Box Office Collection Day 19: बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की फिल्म 'सालार' की चमक फीकी पड़ती हुई नजर आ रही है।

Follow :  
×

Share


फिल्म 'सालार' | Image: Hombale Films/Instagram

Salaar Box Office Collection Day 19: फिल्म 'सालार पार्ट-1 सीजफायर' पिछले साल 22 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस हिसाब से फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन बीत चुके हैं। इस फिल्म में साउथ के सुपरस्टार प्रभास लीड रोड में नजर आ रहे हैं। वहीं, 'सालार' रिलीज के बाद जितनी तेजी से कमाई कर रही थी उतनी ही तेजी से इसकी कमाई का आंकड़ा गिरता हुआ नजर आ रहा है।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी ‘सालार’
  • 19वें दिन हुआ ये हाल
  • जानिए अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रिलीज के 19वें दिन भी इस फिल्म को दर्शकों के लिए तरसना पड़ा। दर्शकों की कमी का असर फिल्म की कमाई पर पड़ रहा है। आइए जान लेते हैं कि प्रभास की इस फिल्म ने 19वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का कारोबार किया है।

दरअसल, प्रभास की फिल्म 'सालार' ने 18वें दिन सभी भाषाओं में 2.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। जिसके बाद 19वें दिन सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'सालार' ने महज 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया है।

सालार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • पहला दिन:  90.7 करोड़
  • दूसरा दिन: 56.35 करोड़
  • तीसरा दिन:  61.00 करोड़ 
  • चौथे दिन: 42.50 करोड़
  • पांचवें दिन: 23.50 करोड़
  • छठे दिन: 17 करोड़
  • सातवें दिन: 12.1 करोड़
  • आठवें दिन: 9.62 करोड़
  • नौवें दिन: 12.55 करोड़
  • दसवें दिन: 15.1 करोड़
  • ग्यारहवें दिन: 15.50 करोड़
  • बारहवें दिन: 7.50 करोड़
  • तेरहवें दिन: 5.25 करोड़ 
  • चौदहवें दिन: 4.50 करोड़
  • पंद्रहवां दिन: 3.50 करोड़
  • सोलहवें दिन: 5.25 करोड़ 
  • 17वें दिन: 5.75 करोड़
  • 18वें दिन: 2.25 करोड़
  • 19वें दिन : 2.15 करोड़

रिलीज के बाद के 19 दिनों का कलेक्शन मिलाकर ये फिल्म अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 397.80 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। बहरहाल, डायरेक्टर प्रशांत नील द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू रेड्डी समेत कई बड़े कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है।

ये भी पढ़ें : बचपन में ये एक्ट्रेस हुई थी यौन शोषण का शिकार, आज है नामी अदाकारा; मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 10 January 2024 at 09:21 IST