अपडेटेड 25 February 2026 at 16:56 IST

जीजू विजय के जूते चुराएंगी रश्मिका की 14 साल की बहन, जिनसे मिलने के लिए तरसती थीं एक्ट्रेस

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: रश्मिका मंदाना से 16 साल छोटी बहन उनकी शादी में जूता चुराई की रश्म निभाएंगी। अपने जीजू विजय देवरकोंडा के जूते चुराने वाली उनकी साली शिमन काफी चर्चा में बनी हुई हैं।

Follow :  
×

Share


rashmika mandanna younger sister shiman | Image: instagram

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: साउथ इंडस्ट्री के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उदयपुर में उनकी रॉयल वेडिंग की तैयारियां तेज हो चुकी हैं और दोनों परिवारों के करीबी लोग वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। शादी से पहले ही परिवार के सदस्यों की मौजूदगी और खास रस्मों को लेकर फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। इसी बीच रश्मिका की छोटी बहन शिमन अपने जीजू के जूता चुराएंगी, इनसे मिलने के लिए एक्ट्रेस तरसती थीं।

शाही अंदाज में होने जा रही रश्मिका और विजय की शादी

उदयपुर के खूबसूरत लोकेशन पर शादी होने जा रही है। विजय देवरकोंडा की फैमिली और करीबी दोस्त पहले ही पहुंच चुके हैं। वहीं रश्मिका मंदाना की मां सुमन और उनकी छोटी बहन शिमन भी उदयपुर पहुंच गई हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें परिवार के लोग साथ में क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही खाने के मेन्यू से लेकर शादी वेन्यू तक के खास विजुअल्स की फोटोज सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही हैं।

16 साल छोटी बहन रहेगी लाइमलाइट में

रश्मिका की छोटी बहन शिमन उनसे 16 साल छोटी हैं और अभी 14 साल की ही हैं। अब तक उन्हें लाइमलाइट से दूर रखा गया है ताकि उनकी परवरिश नॉर्मल तरीके से हो सके। रश्मिका पहले भी कह चुकी हैं कि वह चाहती हैं कि उनकी लाइमलाइट का असर उनकी बहन की लाइफ पर न पड़े। हालांकि इस बार शिमन अपनी बहन की शादी में खास भूमिका निभाने वाली हैं और जूता चुराई की रस्म निभाती नजर आएंगी।

 

बहन के लिए इमोशनल हुई थीं रश्मिका

एक पुराने इंटरव्यू में रश्मिका मंदाना ने खुद बताया था कि अपने काम में बिजी होने के चलते वह कई सालों तक अपनी बहन को बड़े होते नहीं देख पाईं हैं। उन्होंने कहा था कि वह अपनी छोटी बहन से मिलने के लिए तरसती रहीं हैं। इस दौरान वह भावुक भी हो गई थीं।

शुरू हुईं संगीत और रिसेप्शन की तैयारीयां

25 फरवरी को कपल की संगीत सेरेमनी होगी। शादी 26 फरवरी को उदयपुर में होने वाली है, जबकि 4 मार्च को हैदराबाद में सितारों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है। हाल ही में रश्मिका ने अपने मेहमानों के लिए जापानी डिनर भी होस्ट किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं। 

यह भी पढ़ें: PM मोदी को मिला VIROSH की शादी का न्योता, कपल के नाम लिखा लेटर

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 25 February 2026 at 16:56 IST