अपडेटेड 17 February 2026 at 15:52 IST
Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका-विजय की शादी में साउथ ही नहीं, बॉलीवुड सितारे भी होंगे शामिल? लिस्ट में विक्की-कृति का नाम
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर खबरें हैं कि दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में शादी रचाने वाले हैं। जश्न में इंडस्ट्री के लोगों के भी शामिल होने की उम्मीद है।
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। खबरें हैं कि कपल 26 फरवरी को उदयपुर में शादी रचाने वाला है। हाल ही में उनकी शादी का कथित कार्ड वायरल हो गया था, और अब उनकी शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की कथित लिस्ट सामने आ चुकी है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने ना अभी तक अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया है और ना ही अपने वेडिंग रूमर्स को लेकर कुछ कहा है। हालांकि, आए दिन उनकी रूमर्ड वेडिंग को लेकर तरह-तरह की जानकारी सामने आ रही है।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी
123Telugu की रिपोर्ट के अनुसार, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में साउथ के साथ साथ बॉलीवुड सितारों का भी जमावड़ा देखने को मिलेगा। दोनों निजी समारोह में शादी कर रहे हैं जिस वजह से फिल्म इंडस्ट्री के कुछ चुनिंदा लोगों को ही इनवाइट किया गया है। खबरों की माने तो, रश्मिका और विजय उदयपुर में शादी रचाने वाले हैं।
उनकी शादी में उनके परिवारवाले और कुछ करीबी दोस्त ही चार चांद लगाएंगे। रश्मिका की फिल्म 'पुष्पा 2' के को-स्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर सुकुमार भी शादी में शिरकत कर सकते हैं। इसके अलावा, एक्ट्रेस की फिल्म 'छावा' के को-स्टार विक्की कौशल और 'कॉकटेल 2' की को-स्टार कृति सेनन के भी उदयपुर में होने वाली रॉयल वेडिंग में शामिल होने की उम्मीद है। उनके ‘सिकंदर’ के को-स्टार सलमान खान, डायरेक्टर करण जौहर और राहुल सांकृत्यान भी शादी अटेंड कर सकते हैं। ‘एनिमल’ फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का नाम भी गेस्ट लिस्ट में शामिल है।
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में साउथ सितारे आएंगे नजर
अब बात करें साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मेहमानों की, तो हैदराबाद में होने वाले रश्मिका और विजय के कथित वेडिंग रिसेप्शन में टॉलीवुड की हस्तियों समेत कई अन्य हाई-प्रोफाइल मेहमान नजर आ सकते हैं। खबरों के अनुसार, चिरंजीवी, बालकृष्ण जैसे तेलुगु सितारे भी इस मौके की शोभा बढ़ाएंगे। दूल्हे राजा विजय ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी रिसेप्शन में व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 17 February 2026 at 15:51 IST