अपडेटेड 25 February 2026 at 19:09 IST

Virosh Wedding: रश्मिका और विजय की लव स्टोरी से सजा कपल का वेडिंग वेन्यू, संगीत सेरेमनी से मां की परफॉर्मेंस का वीडियो लीक

Virosh Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की आज 25 फरवरी को संगीत सेरेमनी हो रही है। इस दौरान कपल की मां की परफॉर्मेंस का वीडियो लीक हुआ है। इसके साथ ही कपल के वेडिंग वेन्यू को उनकी लव स्टोरी से सजाया गया है।

Follow :  
×

Share


Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda sangeet video leak | Image: instagram

Virosh Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं मिलने के बाद अब कपल की संगीत सेरेमनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वेन्यू से लीक हुई झलकियों ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। इसके साथ ही कपल के वेडिंग वेन्यू को उनकी लव स्टोरी से सजाया गया है, जिसके लगातार विजुअल सामने आ रहे हैं।

वेन्यू में दिखी लव स्टोरी की झलक

कपल के संगीत सेरेमनी के जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उन्हें एक फैंन पेज द्वारा शेयर किया गया है। वायरल वीडियो में संगीत समारोह का शामदार सजावट नजर आ रही है। जगह-जगह रश्मिका और विजय की तस्वीरें लगाई गई हैं, जिनके जरिए उनकी लव स्टोरी को खास अंदाज में पेश किया गया है। बैकग्राउंड में उनकी फिल्म 'गोविंदम' के गाने बजते सुनाई दे रहे हैं, जिससे माहौल और भी रोमांटिक हो गया है।

 

अनदेखे पल हो रहे वायरल

बताया जा रहा है कि संगीत के दौरान दोनों ने अपनी लाइफ के कुछ ऐसे खास पल शेयर किए हैं, जिन्हें पहले कभी पब्लिक नहीं किया गया था। खबर यह भी है कि कपल ने मेहमानों के लिए एक स्पेशल परफॉर्मेंस भी दी है। हालांकि वीडियो थोड़ा धुंधला है, लेकिन फैंस के लिए यह झलक ही काफी रही और देखते ही देखते क्लिप वायरल हो रही है। इस खास सेरेमनी में कपल की मां भी परफॉर्म करते हुए नजर आ रही हैं, उस दौरान के भी ब्लर विजुअल दिख रहे हैं। 

 

उदयपुर में सजेगी शाही शादी

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को उदयपुर में विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी की रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। परिवार और करीबी दोस्त पहले ही वेन्यू पर पहुंच चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Vijay- Rashmika: जीजू विजय के जूते चुराएंगी रश्मिका की 14 साल की बहन
 

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 25 February 2026 at 19:09 IST