अपडेटेड 4 March 2026 at 20:04 IST

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: हैदराबाद रिसेप्शन में रश्मिका-विजय की शानदार एंट्री, दुल्हन को देख फैंस को याद आई ‘श्रीवल्ली’

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आज 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया है।

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda | Image: Varinder Chawla

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आज 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया है। इस भव्य इवेंट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को भी न्योता भेजा गया है। 

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को उदयपुर के आईटीसी मोमेंटोस में हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया है। अब कपल ने आज हैदराबाद में रिसेप्शन रखा है जिसमें राजनीति से लेकर फिल्म जगत तक की हस्तियों को भी शामिल होते देखा जाएगा।

हैदराबाद रिसेप्शन में पहुंचे रश्मिका-विजय 

रश्मिका मंदाना अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए लाल रंग की सिल्क साड़ी में तैयार हुई हैं जिसका गोल्ड जरी का बॉर्डर है। इस साड़ी को उन्होंने साउथ इंडियन स्टाइल में बांधा हुआ है। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने हेवी गोल्डन ज्वेलरी चुनी जिसमें झुमके, गले का भारी हार और हाथों में सोने के कड़े थे। रश्मिका का ये लुक जितना सिंपल था, उतना ही रॉयल भी लग रहा है। उन्होंने अपने बालों को फूलों या फूलों के जेवरों में बांधा हुआ है। 

इस शाम के लिए दूल्हे राजा विजय भी ऑफ-व्हाइट साउथ इंडियन आउटफिट में पहुंचे। उन्होंने कुर्ते के साथ मैचिंग धोती पैंट्स पहनी हुई थी। एक्टर के हर लुक में खासियत थी उनकी एक्सेसरी। उन्होंने रिसेप्शन लुक के लिए भी एक नेकलेस पहना हुआ है। 

रश्मिका-विजय ने दिए पैपराजी के लिए पोज

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हाथों में हाथ थामे अपने रिसेप्शन नाइट में पहुंचे। रश्मिका के चेहरे पर ये ब्राइडल ग्लो काफी सूट कर रहा है। उनकी मांग में सिंदूर भी था। फैंस को उनका ये लुक देखकर ‘पुष्पा’ मूवी में उनके किरदार ‘श्रीवल्ली’ की याद आ गई है। शादी के बाद उनके चेहरे पर एक अलग ही किस्म की खुशी झलक रही है जिसे देख फैंस ने कमेंट सेक्शन में ‘नजर ना लगे’ की इमोजी लगाना शुरू कर दिया है। 

ये भी पढ़ेंः ‘सबसे घटिया कॉन्सर्ट…’; फैंस की नाराजगी पर आया Karan Aujla का रिएक्शन, पंजाबी सिंगर दोबारा करेंगे लाइव शो?

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 4 March 2026 at 20:04 IST