अपडेटेड 21 March 2026 at 17:55 IST
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Honeymoon: रोमांटिक हनीमून के लिए थाईलैंड पहुंचे रश्मिका-विजय, प्राइवेट विला में 'खास पल' कैद
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Honeymoon: साउथ कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हनीमून पहुंचे हैं। दोनों अपने पर्सनल टाइम को रोमांटिक अंदाज में स्पेंड करने के लिए थाईलैंड पहुंचे हैं, जहां से फोटो सामने आई है।
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Honeymoon: उदयपुर में हुए भव्य शादी समारोह के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब अपनी नई जिंदगी की शुरुआत को खास बनाने के लिए हनीमून पर निकल चुके हैं। दोनों इन दिनों कोह समुई, थाईलैंड में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं, जहां से उनकी एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।
वायरल तस्वीर में दिखा रोमांस
शादी के बाद रश्मिका और विजय ने भीड़-भाड़ से दूर एक शांत जगह चुनते हुए कोह समुई का रुख किया है। दोनों ने किसी बड़े लग्जरी होटल की बजाय एक प्राइवेट एयरबीएनबी विला में ठहरना पसंद किया है, ताकि वे अपनी छुट्टियों को ज्यादा पर्सनल और खास बना पाएं। कपल की जो तस्वीर सामने आई है उसमें दोनों हरियाली से घिरे एक खूबसूरत लोकेशन पर नजर आ रहा है। धूप से रोशन सीढ़ियों पर बैठे विजय हल्के रंग की टी-शर्ट और डार्क पैंट में दिख रहे हैं, जबकि रश्मिका पीले रंग की फ्लोरल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों एक-दूसरे को गले लगाए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
प्राइवेट विला बिता रहे अपना समय
सूत्रों के मुताबिक, कपल जिस विला में ठहरा है वह समुद्र किनारे स्थित एक शांत और आलीशान प्रॉपर्टी है। दोनों ने जानबूझकर ऐसी जगह चुनी है जहां उन्हें सुकून, नेचर और प्राइवेसी तीनों का अनुभव मिल सके। अपने हनीमून की जानकारी और फोटो तो कपल में से किसी ने भी सोशल मीडिया पर अभी तक नहीं साझा किया है। लेकिन यह फोटो बस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे फैंस कपल की हनीमून की फोटो बता रहे हैं।
उदयपुर में हुई थी ग्रैंड वेडिंग
रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी की थी। इस शादी की खास बात यह रही कि इसमें तेलुगु और कूर्गी परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला था। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन भी आयोजित किया गया था। बता दें दोनों स्टार्स ने फिल्म 'गीता गोविंदम्' और 'डियर कॉमरेज' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था, जिसके बाद से ही उनकी केमिस्ट्री को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
शादी के बाद काम पर भी लौटीं रश्मिका
शादी के बाद रश्मिका ने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को जारी रखते हुए फिल्म ‘मैसा’ की शूटिंग शुरू कर दी है। वहीं, फैंस जल्द ही इस जोड़ी को फिल्म ‘रणबाली’ में एक बार फिर साथ देख पाएंगे।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 21 March 2026 at 17:55 IST