अपडेटेड 26 February 2026 at 10:31 IST

Rashmika-Vijay Wedding: शादी से ठीक पहले वायरल हुईं विजय देवरकोंडा की फैमिली फोटोज, देखें रश्मिका के आलीशान ससुराल की झलक- UNSEEN PHOTOS

Vijay Deverakonda Family Unseen Photos: विजय और रश्मिका अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर देवरकोंडा परिवार की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

विजय-रश्मिका की शादी | Image: Social Media

तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। दोनों 26 फरवरी यानी आज  राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में सात फेरे लेने वाले हैं। शादी से ठीक पहले विजय देवरकोंडा के परिवार की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें रश्मिका के होने वाले ससुराल की झलक देखने को मिल रही है।

फिल्म से शुरू हुई थी लव स्टोरी

विजय और रश्मिका की पहली मुलाकात साल 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के दौरान हुई थी। इसी फिल्म के सेट पर दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब यह कपल हमेशा के लिए एक-दूजे का होने जा रहा है। फैंस भी उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

छोटा लेकिन प्यारा है देवरकोंडा परिवार

विजय देवरकोंडा का परिवार काफी छोटा और बेहद करीबी है। उनके पिता का नाम गोवर्धन राव और मां का नाम माधवी है। विजय के छोटे भाई आनंद देवरकोंडा भी तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर हैं और उन्होंने ‘बेबी’, ‘मेलोडीज’ और ‘डोरसनी’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

इसके अलावा, परिवार में एक खास सदस्य और हैं। हम उनके पालतू डॉग स्टॉर्म की बात कर रहे हैं। वह साइबेरियन हस्की हैं और पूरे परिवार के बेहद चहेते हैं। स्टॉर्म को विजय और आनंद कोविड लॉकडाउन के दौरान अपने घर लेकर आए थे।

 

परिवार से बेहद जुड़ाव रखते हैं विजय

विजय अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं और हर बड़ा त्योहार माता-पिता के साथ मनाते हैं। चाहे दिवाली हो, गणेश चतुर्थी, मकर संक्रांति या फिर क्रिसमस,  विजय हमेशा परिवार के साथ समय बिताते नजर आते हैं।

साल 2019 में विजय ने हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में करीब 15 करोड़ रुपये का एक आलीशान बंगला खरीदा था, जहां वह अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। यह घर हाई-सिक्योरिटी एरिया में स्थित है और काफी लग्जरी माना जाता है।

कैसी बहू चाहते थे विजय के माता-पिता?

फिल्म ‘गीता गोविंदम’ की सक्सेस मीट के दौरान विजय के माता-पिता ने अपनी होने वाली बहू को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही थी। विजय की मां माधवी ने कहा था कि उन्हें ऐसी बहू चाहिए जो उनके बेटे का अच्छे से ख्याल रखे और उसे बिना शर्त प्यार करे। वहीं विजय के पिता गोवर्धन राव ने कहा था कि उन्हें बेटे की पसंद पर पूरा भरोसा है और वे चाहते हैं कि वह खुशी से शादी करे, चाहे लड़की किसी भी जाति या धर्म की हो।

अब रश्मिका मंदाना के रूप में देवरकोंडा परिवार को उनकी ड्रीम बहू मिल गई है।

अक्टूबर 2025 में हुई थी सगाई

खबरों के मुताबिक, विजय और रश्मिका की सगाई अक्टूबर 2025 में हुई थी। दोनों को कई बार अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते भी देखा गया था। अब 26 फरवरी को दोनों अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

फैंस को शादी की तस्वीरों का इंतजार

बता दें कि कपल की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। शादी से पहले वायरल हुई फैमिली फोटोज ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। अब सभी को इस रॉयल वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरों और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार है। विजय और रश्मिका की यह शादी निश्चित तौर पर साल की सबसे चर्चित शादियों में से एक होने वाली है।

 

यह जरूर पढ़ें: Rashmika Vijay Wedding: दो बार शादी करेंगे रश्मिका-विजय, सुबह से रात तक चलेगा जश्न; शामिल होंगे कई सितारे

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 26 February 2026 at 10:28 IST