रजनीकांत से लेकर चिरंजीवी तक, Jana Nayagan के लीक होने पर भड़के तमिल स्टार्स, बोले- राजनीति से परे है पायरेसी
Jana Nayagan Leak: थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' के कई सीन्स और HD प्रिंट इंटरनेट पर लीक हो गए हैं जिसपर मेकर्स ने भड़कते हुए लीगल एक्शन की चेतावनी दी है।
Jana Nayagan Leak: तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) प्रमुख थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का रास्ता तो साफ हुआ नहीं, उल्टा फिल्म के कुछ सीन्स लीक हो गए हैं। फिल्म 'जन नायकन' ऑनलाइन लीक हो गई है जिसके बाद मेकर्स के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से भी कई दिग्गजों का गुस्सा फूट पड़ा है।
फिल्म 'जन नायकन' के कई सीन और HD प्रिंट इंटरनेट पर लीक हो गए हैं जिस पर मेकर्स ने भड़कते हुए लीगल एक्शन की चेतावनी दी है। KVN प्रोडेक्शंस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसे ‘डिजिटल चोरी’ बताते हुए कॉपीराइट कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
'जन नायकन' के लीक होने पर भड़के तमिल स्टार्स
मेगास्टार रजनीकांत ने एक्स हैंडल के जरिए लिखा कि 'जन नायकन' के लीक होने से लोगों को गहरा सदमा और दर्द पहुंचा है। फिल्म एसोसिएशन को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और सरकार को दोषियों की पहचान करके उन्हें कड़ी सजा देनी चाहिए। भविष्य में ऐसे क्राइम को रोका जाना चाहिए।
उनके अलावा, कमल हासन का भी गुस्सा फूट पड़ा है। वो लिखते हैं कि “जन नायकन का लीक होना कोई घटना नहीं, बल्कि यह सिस्टमैटिक फेलियर का नतीजा है। अगर उचित प्रक्रिया समय पर पूरी हो जाती, तो हम इस स्थिति में नहीं होते। प्रमाणीकरण में ज्यादा देरी होने से बात पायरेसी तक आ गई, जब कानूनी पहुंच बाधित होती है, तो गैरकानूनी तरीके हावी हो जाते हैं”।
एक्टर ने कहा कि “पायरेसी राजनीति से परे है; यह कला और कलाकार पर हमला है। यह कलाकारों और तकनीशियनों के काम के साथ-साथ ईमानदार करदाता निर्माताओं, प्रदर्शकों और थिएटर मालिकों के निवेश को भी खतरे में डालता है जो हमारे प्रिय सिनेमा को बनाए रखते हैं। जब सिस्टम फेल हो जाए तो क्रिएटर को कौन बचाएगा?” उन्होंने आगे ऐसे अपराधों के खिलाफ कड़े एक्शन की मांग की और सिनेमा लवर्स से एकजुट होने को कहा ताकि वो थिएटर में फिल्म देखकर अपराधियों को करारा जवाब दे सकें।
‘पायरेसी को मारो, सिनेमा को बचाओ’
सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी पायरेसी के खिलाफ आवाज उठाते हुए ‘जन नायकन' की लीक को चिंताजनक बताया है। उन्होंने लिखा कि “सिनेमा विश्वास, मेहनत और कई लोगों के सपनों पर टिका है। ऐसी घटनाएं फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को प्रभावित करती हैं और याद दिलाती हैं कि क्रिएटिव वर्क को बचाना कितना जरूरी है। उन्होंने लिखा कि वो मेकर्स के साथ खड़े हैं और सभी को साथ में आकर सिनेमा को बचाना चाहिए”। उन्होंने अंत में लिखा- ‘पायरेसी को खत्म करो। सिनेमा को बचाओ’।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 11 April 2026 at 08:12 IST