अपडेटेड 8 April 2024 at 19:45 IST
टूटेगा ऐश्वर्या-धनुष का 18 साल पुराना रिश्ता? कोर्ट में लगाई तलाक की अर्जी; 2 साल से रह रहे हैं अलग
Dhanush और ऐश्वर्या रजनीकांत ने साल 2004 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों का रिश्ता करीब 18 साल तक चला। उनके दो बेटे हैं
Aishwarya-Dhanush Filed for Divorce: साउथ सुपरस्टार धनुष और ऐश्वर्या एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार खबर हैं उनका तलाक से जुड़ी। वैसे तो ऐश्वर्या और धनुष दो साल पहले ही अपने रिश्ते को खत्म कर चुके हैं और अलग रह रहे हैं, लेकिन अब दोनों का रिश्ता आखिरी मोड़ पर आ गया है। कपल तलाक की ओर आगे बढ़ रहा है।
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या और एक्टर धनुष ने कोर्ट में तलाक की अर्जी लगा दी है। चेन्नई के फैमिली कोर्ट में दोनों ने तलाक के लिए अपनी अर्जी दाखिल की है। आपसी सहमति के बाद ऐश्वर्या-धनुष इस नतीजे पर पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या-धनुष ने धारा 13-B के तहत तलाक के लिए याचिका दायर की है। 13-B का मतलब ये है कि वो आपसी सहमति से अलग होना चाहते हैं। उनकी याचिका पर जल्द सुनवाई शुरू हो सकती है।
2 साल पहले किया अलग होने का ऐलान
बता दें कि वैसे तो धनुष और ऐश्वर्या ने दो साल पहले ही एक दूसरे से अलग होने का ऐलान कर दिया था, लेकिन अब तक कपल ने एक दूसरे से तलाक नहीं लिया था।
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने साल 2004 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों का रिश्ता करीब 18 साल तक चला। उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम यात्रा और लिंगा है।
2022 में धनुष ने किया था पोस्ट
साल 2022 में ऐश्वर्या से अलग होने का ऐलान करते हुए धनुष ने एक पोस्ट किया था। जनवरी 2022 में एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था, “18 साल तक दोस्त, कपल, पैरेंट्स और एक-दूसरे के शुभचिंतक के तौर पर हम साथ रहे। ये सफर ग्रोथ, अंडरस्टैंडिंग का रहा। लेकिन आज हम उस रास्ते पर खड़े हैं, जहां हम अलग हो रहे हैं। ऐश्वर्या और मैंने कपल के तौर पर अलग होने और बेहतरी के लिए व्यक्तिगत तौर पर एक-दूसरे को समझने के लिए समय लेने का फैसला लिया है।"
वर्क फ्रंट की बात करें तो धनुष जल्द ही फिल्म 'कुबेर' में नजर आएंगे है। उनकी इस फिल्म को शेखर कम्मुला डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में नागार्जुन और रश्मिका मंदाना भी साथ काम कर रहे हैं। वहीं, ऐश्वर्या के ‘लाल सलाम’ फिल्म का निर्देशन किया था, जो 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 8 April 2024 at 19:39 IST