अपडेटेड 2 April 2024 at 16:54 IST
Pushpa 2: हो जाएं तैयार! डबल फायर के साथ आ रहा 'पुष्पा', इस दिन आएगा धमाकेदार टीजर
Pushpa 2 के मेकर्स ने एक नए पोस्टर के साथ फिल्म के टीजर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया।
Pushpa 2 Teaser Date Announcement: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों को हिलाने आ रही है। 'पुष्पा: द रूल' के रिलीज में अभी कुछ महीनों का वक्त है, लेकिन इससे पहले फिल्म के टीजर को लेकर बड़ा अपडेट आया है।
मेकर्स ने एक नए पोस्टर के साथ पुष्पा 2 के टीजर डेट का ऐलान कर दिया। थोड़ी देर पहले ही पुष्पा के मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी किया, जिसमें टीजर के रिलीज डेट की घोषणा की गई है। इसमें बताया गया है कि पुष्पा 2 का टीजर अब से 6 दिन बाद यानी अगले सोमवार, 8 अप्रैल 2024 को आएगा।
8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन का बर्थडे
बता दें कि पुष्पा 2 का टीजर जारी करने के लिए 8 अप्रैल के दिन को इसलिए चुना है क्योंकि इसी दिन अल्लू अर्जुन का बर्थडे होता है। ऐसे में उनके जन्मदिन पर मेकर्स फैंस को बड़ा तोहफा देंगे।
पोस्टर में एक पैर पर घूंघरूं बंधे हुए नजर आ रहे हैं। इसमें सिंदूर बिखरा नजर आ रहा है। वहीं सिंदूर के आसपास दीये भी जल रहे हैं।
फैंस मान रहे हैं कि ये पैर किसी ओर का नहीं बल्कि अल्लू अर्जुन का ही है। इससे पहले मेकर्स पुष्पा 2 के एक पोस्टर जारी कर चुके हैं। उस पोस्टर में अल्लू अर्जुन के हाथ नजर आए थे, जिसमें उन्होंने ढेर सारी अंगूठियां पहनी हुई थीं और नाखून पर नेलपेंट लगाई थी।
मेकर्स ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, "आइए #PushpaMassJaathara शुरू करें। Pushpa 2 द रूल टीजर 8 अप्रैल को आएगा। वह डबल फायर के साथ आ रहा है। पुष्पा 2 द रूल 15 अगस्त 2024 को दुनिया भर में भव्य रिलीज के लिए तैयार।" वहीं, अल्लू अर्जुन ने भी इस नए पोस्टर को अपने एक्स (ट्वटिर) अकाउंट पर शेयर किया है।
फैंस हुए एक्साइटेड
बता दें कि सोमवार (1 अप्रैल) को ही मेकर्स ने ऐलान कर दिया था कि #PushpaMassJaathara की कल यानी 2 अप्रैल से शुरुआत हो रही है। आज मेकर्स ने बड़ी अनाउंसमेंट करने की घोषणा की थी। जिसके बाद फैंस क्रेजी हो गए थे और इसका बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर बीते दिन से ही पुष्पा 2 लगातार ट्रेंड कर रहा है।
पुष्पा द रूल साल 2021 में आई पुष्पा: द राइज का सीक्वल है। फिल्म के पहले पार्ट को लोगों ने काफी पसंद किया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था। इसके बाद अब सभी को पुष्पा 2 का काफी बेसब्री से इंतजार है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 2 April 2024 at 16:44 IST