अपडेटेड 26 December 2024 at 11:20 IST
प्रधानमंत्री मोदी ने वासुदेवन नायर के निधन पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रख्यात मलयालम साहित्यकार एम टी वासुदेवन नायर के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मानवीय भावनाओं में गहराई से उतरने वाली उनकी कृतियों ने पीढ़ियों को आकार दिया है तथा वे आगे भी कई लोगों को प्रेरित करती रहेंगी।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के जरिए शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नायर मलयालम सिनेमा और साहित्य जगत की सबसे सम्मानित हस्तियों में से एक थे। उन्होंने लिखा, ‘‘मानवीय भावनाओं में गहराई तक उतरने वाली उनकी कृतियों ने पीढ़ियों को आकार दिया है तथा वे आगे भी कई लोगों को प्रेरित करती रहेंगी। उन्होंने हाशिए पर पड़े लोगों को आवाज दी। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।’’
प्रसिद्ध मलयालम लेखक एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित एम. टी. वासुदेवन नायर का बुधवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 26 December 2024 at 11:20 IST