'Get well soon Bala Babai...', बालाकृष्णा के घायल होने पर Jr NTR ने किया खास पोस्ट, मेकर्स ने की हादसे की पुष्टि
Nandamuri Balakrishna Leg Injury: नंदमुरी बालकृष्ण फिल्म सेट पर घायल हो गए हैं। 'एनबीके 111' के एक्शन सीक्वेंस के समय उनके साथ हादसा हुआ है। अब जूनियर एनटीआर ने खास पोस्ट करके उनकी स्पीडी रिकवरी के लिए दुआ की है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Nandamuri Balakrishna Leg Injury: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिससे उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनबीके 111' की शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए हैं। उनके पैर में चोट लग गई है। इस घटना के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लगातार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान हुआ यह हादसा आंध्र प्रदेश के काकीनाडा बंदरगाह क्षेत्र में हो रहा था। एक्टर वहां अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए एक खतरनाक लड़ाई का सीन शूट कर रहे थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है। चोट लगने के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज शुरू किया गया।
एक्टर जूनियर एनटीआर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खास पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि बाला बाबाई जल्द ही ठीक हो जाएं, वह उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं और उन्हें दोबारा पूरी ऊर्जा के साथ देखना चाहते हैं।
मेडिकल रिपोर्ट्स और रिपोर्ट्स के अनुसार डॉक्टरों ने एक्टर को एक छोटी सर्जरी कराने की सलाह दी है। हालांकि फैंस को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि एक्टर अब खतरे से बाहर हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद उन्हें कुछ हफ्तों के लिए आराम करने की सलाह दी गई है, ताकि वह पूरी तरह हेल्दी होकर फिर से शूटिंग पर लौट सकें।
बालकृष्ण के घायल होने की खबर मिलते ही फिल्म के निर्माताओं ने भी सोशल मीडिया के जरिए आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। मेकर्स ने बताया कि काकीनाडा में शूटिंग के दौरान उनकी मांसपेशियों में मामूली चोट आई है। मेडिकल टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 21 July 2026 at 20:19 IST