अपडेटेड 29 December 2023 at 10:18 IST
एक्टर और DMDK पार्टी चीफ विजयकांत का आज शाम अंतिम संस्कार, जानिए रजनीकांत ने क्या कहा?
DMDK Chief और एक्टर Vijaykant ने 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी बीच रजनीकांत का बयान सामने आया है।
Rajinikanth On Vijayakanth Death: बीते दिन गुरुवार की सुबह साउथ इंडस्ट्री के लिए दुखद खबर लेकर आई। इस दिन DMDK चीफ और एक्टर विजयकांत ने 71 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। राजनीति से लेकर इंडस्ट्री तक के लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं आज यानी शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बीच दिग्गज एक्टर रजनीकांत का बयान सामने आया है।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- कैप्टन विजयकांत के निधन से हुई सब की आंखें नम
- दिवंगत एक्टर को लेकर रजनीकांत का आया बयान
- राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
दिवंगत एक्टर को लेकर रजनीकांत का सामने आया बयान
डीएमडीके प्रमुख और अभिनेता कैप्टन विजयकांत के निधन पर अभिनेता रजनीकांत ने कहा "अपने प्यारे दोस्त को खोना दुर्भाग्यपूर्ण है, यह दर्दनाक है। हम सभी सोच रहे थे कि वह स्वास्थ्य समस्याओं से उबर जाएंगे, लेकिन जब हमने हाल ही में DMDK बैठक में विजयकांत को देखा, तो उम्मीद खो दी। अगर वह स्वस्थ होते तो तमिलनाडु की राजनीति में शक्तिशाली होते, वह लोगों के लिए बहुत सारे अच्छे काम कर सकते थे..."
यह भी पढ़ें… विक्की कौशल और अंगद बेदी का डांस वीडियो वायरल
राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
जानकारी के मुताबिक राजनेता और एक्टर को कुछ समय पहले निमोनिया हुआ था, जिसके चलते उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी हालत और बिगड़ गई और आखिर में 28 दिसंबर को उन्होंने अंतिम सांस ली। DMDK चीफ के निधन पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी और साथ ही उन्होंने कैप्टन विजयकांत का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें… किस फिल्म के बाद Vijaykanth को मिली कैप्टन उपाधि?
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 29 December 2023 at 10:11 IST