'आपका प्यार ही मेरी ताकत...', Dragon के टीजर पर मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, Junior NTR ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज
Junior NTR: जूनियर एनटीआर की फिल्म ड्रैगन के टीजर को काफी प्यार मिला है। इसके बाद एक्टर ने एक पोस्ट शेयर करके फैंस को धन्यावाद दिया है।
Junior NTR: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ड्रैगन’ का पहला ग्लिम्प्स रिलीज कर दिया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। दमदार एक्शन, बड़े स्केल और शानदार विजुअल्स से भरपूर इस झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है। ग्लिम्प्स को मिले प्यार के बाद जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर कर फैंस का दिल से धन्यवाद किया है।
‘ड्रैगन’ के ग्लिम्प्स ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
जूनियर एनटीआर की फिल्म का टाइटल और पहला ग्लिम्प्स उनके बर्थडे के मौके पर रिलीज किया गया। मेकर्स ने फिल्म के नाम ‘ड्रैगन’ की आधिकारिक घोषणा की, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई। इस फिल्म के जरिए पहली बार जूनियर एनटीआर और ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर प्रशांत नील साथ काम कर रहे हैं। प्रशांत नील इससे पहले ‘केजीएफ’ और ‘सालार’ जैसी बड़ी हिट फिल्में दे चुके हैं।
ग्लिम्प्स में दिखा दमदार एक्शन अवतार
फिल्म के ग्लिम्प्स में जूनियर एनटीआर बेहद पावरफुल और इंटेंस एक्शन अवतार में नजर आए। बड़े सेट, हाई वोल्टेज एक्शन और शानदार सिनेमैटोग्राफी ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। फैंस सोशल मीडिया पर ग्लिम्प्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे अब तक का सबसे दमदार टीजर बता रहे हैं।
फैंस के प्यार पर भावुक हुए जूनियर एनटीआर
फिल्म को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद जूनियर एनटीआर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “सालों से आपका प्यार और सपोर्ट मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है। हर दौर में मेरे साथ खड़े रहने के लिए मैं अपने फैंस का दिल से शुक्रिया करता हूं।” उन्होंने आगे लिखा, “ड्रैगन के ग्लिम्प्स को मिला प्यार हमारे चेहरे पर मुस्कान लेकर आया है। इससे हमें और ज्यादा आत्मविश्वास और उत्साह मिला है कि हम आप सभी के लिए एक यादगार फिल्म बना सकें।”
प्रशांत नील को दिया पूरा क्रेडिट
जूनियर एनटीआर ने अपनी पोस्ट में फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “इसका पूरा क्रेडिट मेरे भाई प्रशांत नील को जाता है, जिन्होंने ‘ड्रैगन’ का सपना देखा।” इसके अलावा उन्होंने अपने दोस्तों, मीडिया, फिल्म इंडस्ट्री और सभी शुभचिंतकों का भी आभार जताया।
सेलेब्स ने भी दी बधाई
जूनियर एनटीआर के जन्मदिन और फिल्म ‘ड्रैगन’ के ग्लिम्प्स पर कई बड़े सितारों ने भी रिएक्ट किया है। अल्लू अर्जुन, महेश बाबू समेत कई सेलेब्स ने फिल्म की तारीफ करते हुए जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं है।
कब रिलीज होगी ‘ड्रैगन’?
मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील की यह बड़ी फिल्म 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 20 May 2026 at 21:06 IST