Jan Nayagan Box Office Collection Day 2: सिनेमाघरों में छाई विजय की फिल्म 'जन नायकन', शुरुआती 2 दिनों की कमाई ने तोड़े कई रिकॉर्ड, जानें कुल कमाई
Jan Nayagan Box Office Collection Day 2: थलापति विजय की 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर तूफान लेकर आई है, सिर्फ दो दिन में ही इस फिल्म ने पचास करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए जानते हैं इस फिल्म की अब तक की टोटल कमाई।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Jan Nayagan Box Office Collection Day 2: थलापति विजय की मोस्टअवेटेड और आखिरी फिल्म 'जन नायकन' तेईस जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसकी काफी तारीफ हो रही है। शुरुआती दो दिनों के अंदर ही फिल्म ने पचास करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर लिया है, जिसे एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। आने वाले शनिवार और रविवार को वीकेंड होने की वजह से फिल्म के कलेक्शन में और भी शानदार उछाल आने की पूरी उम्मीद है । आइए जानते हैं अब तक का फिल्म का टोटल कलेक्शन।
'जन नायकन' का दो दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क डॉट कॉम के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के दूसरे दिन रात दस बजे तक इक्कीस करोड़ पंद्रह लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है। अगर शुरुआती दो दिनों की कुल कमाई की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 42 करोड़ सत्तर लाख रुपये कमाए थे, जिसके बाद दो दिनों का कुल नेट कलेक्शन 63 करोड़ 85 लाख रुपये हो गया है। हालांकि पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन भारतीय बाजार में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 102 करोड़ 50 लाख रुपये हो गया है।
कई भाषाओं में फिल्म ने की शानदार कमाई
फिल्म ने देश भर में अलग-अलग भाषाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जन नायकन ने हिंदी भाषा में 1 करोड़ 85लाख रुपये, तमिल भाषा में 17 करोड़ 95 लाख रुपये और तेलुगु भाषा में 1 करोड़ 35 लाख रुपये की कमाई दर्ज की है। सिनेमाघरों में दर्शकों की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो सुबह के शोज में यह 32. 77 प्रतिशत, दोपहर में 37. 23 प्रतिशत और शाम के शोज में 47 प्रतिशत रही, जिससे कुल मिलाकर आज की औसत ऑक्यूपेंसी 39 प्रतिशत दर्ज की गई।
फिल्म के बारे में
'जन नायकन' एक्टर के रूप में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म है, क्योंकि अब वह पूरी तरह से अपने राजनीतिक सफर पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन एच विनोथ ने किया है और इसमें थलापति विजय के अलावा बॉबी देओल, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े जैसे जाने-माने कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी से ए सर्टिफिकेट मिला है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 25 July 2026 at 08:11 IST